पेपर लीक होने के बाद आज होने वाली 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 30 मार्च 2022। यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं का पेपर आज निरस्त कर दिया है.पेपर लीक होने के चलते यूपी बोर्ड की अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त की गई है. अंग्रेजी का पेपर आज दोपहर 2 बजे से होना था. वहीं परीक्षा से पहले अंग्रेजी विषय के पेपर यानी प्रश्न पत्र बाजार में बिक रहे थे. प्रश्न पत्र और उसकी सॉल्व कॉपी दोनों ही बाजार में 500 रुपये में बिक रहे थे. अंग्रेजी पेपर के प्रश्न पत्र और सॉल्व कॉपी की जानकारी होने के बाद  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने परीक्षा रद्द कर दी है. यह परीक्षा राज्य के लगभग 24 जिलों में रद्द की गई है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पांडे ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पांडे ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में कहा गया है कि जनपद बलिया में दिनांक 303-3-2022 की द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की सीरीज -316 ई डी तथा 316 ई आई के प्रश्न पत्र के प्रकटन की आंशका के चलते 24 जनपदों में उक्त सीरीज के प्रश्न पत्र के वितरण के कारण द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए थे. राज्य के सभी जिलों के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई थी. यही नहीं परिषद में कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया था, ताकि परीक्षा केंद्र पर चोरी और धांधली की घटनाओं को रोका जाएं.

Leave a Reply

Next Post

इंसानियत शर्मसार... नहीं मिली एम्बुलेंस, महिलाओं ने कंधों पर चारपाई उठाकर घर पहुंचाया शव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रीवा 30 मार्च 2022। मध्य प्रदेश में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर अपनी मां के शव को महिलाओं को कंधे पर रखकर घर ले जाना पड़ा. संभागीय मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर रीवा में वाहन न मिलने पर महिलाओं ने एक चारपाई पर शव को रखा और […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां