पंजाब पुलिस ने 66 ड्रग तस्करों की 26.32 करोड़ की संपत्ति अटैच की, 753 बड़े गैंगस्टरों को दबोचा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 27 अगस्त 2023। पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करों व गैंगस्टरों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस अब 66 ड्रग तस्करों की 26.32 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है। जबकि यह कार्रवाई लगातार जारी है। यह खुलासा सीएम भगवंत मान ने किया। उन्होंने बताया कि पंजाब ने गैंगस्टरों को काबू करने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स बनाई है। इसकी अगुवाई एडीजीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। अब तक 753 खतरनाक गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर और बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। 16 मार्च 2022 में राज्य में उनकी सरकार के सत्ता में आते ही नशा तस्करों व गैंगस्टरों पर कार्रवाई शुरू हो गई थी। अब तक 23518 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 17623 एफआईआर दर्ज कीं, 1627 किलो हेरोइन पकड़ी पकड़ी है। जबकि तस्करों से ड्रग मनी के रूप में 13.29 करोड़ रुपए बरामद हुए है। काफी मात्रा में हथियार भी पकड़े गए है। पुलिस किसी भी तरह स्थिति से निपटने में सक्षम है।

सरकार के नाम रही यह उपलब्धियां

राज्य के लोगों को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है और 90 प्रतिशत लोगों का जीरो बिल आ रहा है। राज्य के 31000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। 12000 से अधिक कच्चे अध्यापकों को पक्का किया गया, जिससे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि सहकारी चीनी मिल ने गन्ना उत्पादकों का सारा बकाया अदा कर दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मदुरै हादसा: दक्षिण सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे ट्रेन बोगी में आग की जांच, सामने आएगी नौ मौतों की वजह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मदुरै 27 अगस्त 2023। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे में शनिवार तड़के आग लग गई थी। इसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हुई थी। ऐसे में, हर दिन हादसे को लेकर नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं। इस […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां