छठी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम से बस एक कदम दूर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मेलबर्न 28 जनवरी 2022। स्पेन के दिग्गज टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। यह उनका छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल होगा। मेलबर्न के रोड लेवर अरेना में खेले गए सेमीफाइनल में उन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के माटेओ बैरेटिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। फाइनल में नडाल का सामना ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास और रूस के डेनिल मेदवेदेव के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। नडाल का यह चारों ग्रैंडस्लैम मिलाकर 29वां फाइनल होगा। उन्होंने अब तक फ्रेंच ओपन के सबसे ज्यादा 13 फाइनल मुकाबले खेले हैं और इन सभी में जीत हासिल की है। वहीं, ऑस्ट्रेलियन ओपन का यह उनका छठा फाइनल होगा। नडाल यूएस ओपन और विम्बलडन के पांच-पांच फाइनल मुकाबले खेल चुके हैं। 

इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं नडाल
35 साल के नडाल की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग पांच है। वह इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतते ही वह सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी नडाल, नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने 20-20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। जोकोविच यह टूर्नामेंट नहीं खेल रहे। वह डिफेंडिंग चैंपियन थे और सबसे ज्यादा नौ बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। नडाल ने यह खिताब सिर्फ एक बार 2009 में जीता है। 

नडाल ने सिर्फ एक ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता
नडाल ने अब तक करियर में अब तक कुल 89 टाइटल जीते हैं। 20 ग्रैंडस्लैम की बात करें तो उन्होंने 13 फ्रेंच ओपन टाइटल (2005, 2006, 2007, 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019, 2020), दो विम्बलडन टाइटल (2008, 2010), चार यूएस ओपन टाइटल (2010, 2013, 2017, 2019) और एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009) जीता है। नडाल के नाम रिकॉर्ड लगातार 849 हफ्ते (2005-21) से टॉप-10 में बने रहने का रिकॉर्ड है। इसमें 209 हफ्ते तक वह नंबर एक पर रहे और 160 लगातार हफ्ते तक नंबर दो पर रहे।

नडाल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में 90वां मैच
ग्रैंडस्लैम में नडाल ने कुल मिलाकर 338 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 297 मैच जीते हैं, जबकि 41 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नडाल ने 90 मुकाबले खेले हैं। इसमें से उन्होंने 75 मैच जीते हैं और 15 में हार का सामना करना पड़ा है। वह अब तक इस सीजन में लगातार नौ मैचों से अजेय हैं।

नडाल और बैरेटिनी के बीच दूसरा मुकाबला था
नडाल और बैरेटिनी के बीच यह ओवरऑल दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों 2019 यूएस ओपन के सेमीफाइनल में भी भिड़ चुके हैं। तब नडाल ने इटैलियन खिलाड़ी को 7-6, 6-4, 6-1 से हराया था। वहीं आज ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी नडाल ने अपना दबदबा कायम रखा। पहले दो सेट को नडाल ने आसानी से 6-3, 6-2 से जीता। इसके बाद तीसरे सेट में बैरेटिनी ने वापसी की और 6-3 से जीत हासिल की। हालांकि, अगले सेट में नडाल ने अपने अनुभव का फायदा उठाया और बैरेटिनी को टिकने का मौका नहीं दिया। उन्होंने आखिरी सेट 6-3 से जीता और साथ ही फाइनल में भी जगह बना ली।

Leave a Reply

Next Post

मेगा ऑक्शन में इन भारतीय खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, दो करोड़ का बेस प्राइस बन सकता है मुसीबत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जनवरी 2022। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है। इससे पहले सभी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है और उम्मीद के अनुसार अपना बेस प्राइस भी तय किया है। मेगा ऑक्शन में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं