ओडिशा: कार्गो चोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार आरोपी को किया गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 04 अक्टूबर 2021। ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कटक जिले में कार्गो चोरी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने रविवार को चौद्वार थाना क्षेत्र के गोपालपुर में अजय प्रधान उर्फ भुआं के स्टॉकयार्ड में छापा मारा गया था। इस दौरान चोरी के 37 टन हार्ड कोक, तीन टन चार्ज क्रोम, दो ट्रक, दो बाइक और एक जेसीबी जब्त किया गया था। एसटीएफ अधिकारी ने बयान जारी कर कहा, “विश्वसनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने कटक जिले के गोपालपुर में अवैध कार्गो चोरी रैकेट के खिलाफ एक कार्गो चोरी भुआन उर्फ अजय प्रधान के गोदाम में छापेमारी की थी।” एसटीएफ ने कहा कि इस सिलसिले में चार आरोपियों को पकड़ा गया है। चौद्वार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है 

अभी तक 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

बता दें कि इस साल एसटीएफ ने अब तक विभिन्न जिलों में कार्गो चोरी के ऐसे संगठित रैकेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और भारी मात्रा में हार्ड कोक (299 टन), चार्ज क्रोम (219 मीट्रिक टन), कोयला (150 टन) जब्त किया है।  इस सिलसिले में अभी तक 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ के मुताबिक, आगे की कार्रवाई चल रही है। 

Leave a Reply

Next Post

मिशन 2022 में इन 22 जातियों पर फोकस कर रही भाजपा, लुभाने को शुरू करेगी सम्मेलन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 04 अक्टूबर 2021। उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी हैं। एक तरफ पार्टी किसान आंदोलन की काट निकालने की कोशिश में है तो वहीं दूसरी तरफ जातीय समीकरण साधकर विधानसभा चुनाव में बढ़त की रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल