हाथियों के आतंक से गांव वालों में दहशत, खौफ इतना कि छत पर सोते हैं, बाहर निकलने से पहले 100 बार सोचते हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

बालोद जिले में हाथियों से हमले के बाद मौत की ये चौथी घटना है वन विभाग लगातार लोगों को अलर्ट कर रहा है. साथ ही विभाग डबल टीम लगाकर मॉनिटरिंग करवा रहा है

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बालोद 3 अगस्त 2022 । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बार फिर हाथियों का कहर देखने को मिला है. बालोद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मुल्ले में एक दंतैल हाथी ने एक किसान को अपने पैरों से कुचलकर मार डाला. घटना देर सोमवार शाम 7 बजे की बताई जा रही है. मृतक किसान का नाम रामजी गोड़ था. घटना उस समय की है जब मृतक कुछ ग्रामीणों के साथ हाथी को देखने खेतो की ओर गया हुआ था. तभी दंतैल हाथी ने उस पर हमला कर दिया और अपने पैरों से कुचलकर मार डाला. घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है.

गांव के लोग हाथी के डर से घरों की छत पर रहकर अपनी जान बचा रहे हैं. आलम यह है कि हाथी के डर की वजह से अब ग्रामीण घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं. घटना के दूसरे दिन सुबह मृतक का पोस्टमार्टम किया गया. डीएफओ ने बताया कि मृतक के परिजन को वन विभाग ने तत्काल 25 हजार की नगद आर्थिक सहायता राशि प्रदान की हैं साथ ही विभागीय कार्यवाही के बाद मुआवजा राशि का चेक भी सौपा जाएगा. वहीं घटना के बाद विभाग डबल टीम लगाकर मॉनिटरिंग करवा रहा है. ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है.

बालोद में हाथी हमले में चार लोग गंवा चुके हैं जान

बालोंद जिले में हाथियों के आतंक से ग्रामीण की मौत की यह चौथी घटना है. बता दें कि चंदा हाथियों का दल दो-तीन दिन पहले ही दल्ली और डौंडीलोहारा डिवीजन क्षेत्र से निकलकर उत्तर मानपुर दाखिल हो गया था. वहीं बालोद रेंज की ओर 2 दंतैल पहले घूम रहे हैं, जो अचानक से गायब थे, लेकिन मोहल्ले में हुई इस घटना से एक बार फिर वन विभाग अलर्ट हो गया.

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार ने 348 मोबाइल ऐप को किया बैन, चीन को भेज रहे थे भारतीयों का डाटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 3 अगस्त 2022 । केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि चीन एवं दूसरे देशों द्वारा विकसित ऐसे 348 मोबाइल ऐप की पहचान की गयी है और उन्हें प्रतिबंधित किया गया है जो यूजर की जानकारी एकत्र कर रहे थे और देश के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं