केंद्र का गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली सरकार की झांकी को शामिल न करना राजनीतिक कदम : आप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर एक राजनीतिक कदम के तहत दिल्ली सरकार की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं करने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल को प्रदर्शित करने की दिल्ली सरकार की योजना को विफल किया जा सके। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार को उसकी झांकी शामिल नहीं करने का कोई कारण नहीं बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह निर्णय राजनीति से प्रेरित है। दिल्ली सरकार गणतंत्र दिवस परेड में अपने शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल का प्रदर्शन करना चाहती थी। लेकिन दिल्ली और पंजाब की झांकी का चयन ही नहीं किया गया।”

उनका बस चले तो…
कक्कड़ ने दावा किया कि असम, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों को पिछले पांच वर्षों से लगातार अपनी झांकियां प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस परेड में राज्य की झांकी शामिल नहीं किए जाने को लेकर बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और इसे राष्ट्रगान से ‘पंजाब’ शब्द हटाने की ओर उठाया गया एक कदम करार दिया। मान ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘अगर उनका बस चले तो वे राष्ट्रगान जन गण मन से ‘पंजाब’ शब्द को हटा देंगे।”

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर खरगे ने फहराया ध्वज, बोले- जनता की प्रगति करना पार्टी का उद्देश्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में काम किया है जो संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित हो। कांग्रेस का आज 139वां स्थापना दिवस है और इसी के […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़