19 दिन से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स, जुलाई में घर वापसी की उम्मीद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जून 2024। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) गए नासा के अंतरिक्ष यात्री वैरी बुल विल्मोर और सुनीता विलियम्स को घर वापसी के लिए और इंतजार करना होगा। तकनीकी खामी के कारण उनकी वापसी टल गई है। हालांकि दोनों खतरे में नहीं हैं। इन्हें ले जाने वाला बोइंग स्टारलाइनर यान 5 जून को लॉन्च हुआ। अगले ही दिन अंतरिक्ष स्टेशन के साथ डॉक हो गया। तय कार्यक्रम के अनुसार इन्हें 13 जून को लौटना था, लेकिन इसे दो बार टाला जा चुका है। स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक हो रही है।

स्पेसक्राफ्ट में क्या तकनीकी समस्या है.?

स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक की समस्या आई है। पांच मैनुवरिंग थ्रस्टर फेल गए और एक प्रपैलेंट वॉल्व पूरी तरह से बंद नहीं हो रहा है। इसलिए नासा और बोइंग ने वापसी टाली।

यान अंतरिक्ष में कब तक रह सकता है?

 स्पेसक्राफ्ट जब अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ता है तो उसे डॉकिंग कहते हैं। इसी से यात्री स्पेस स्टेशन में जाते हैं। अनडॉकिंग में यान स्पेस स्टेशन से अलग होता है, जो पृथ्वी पर वापसी का पहला चरण है। डॉकिंग 45 दिन तक हो सकती है। इसे 72 दिन तक बढ़ा सकते हैं।

क्या पहले भी अंतरिक्ष में ऐसा हुआ हुआ है?

2020 में अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गए क्रू ड्रैगन के मिशन की वापसी 62 दिन बाद हुई। तब आईएसएस पर मेंटेनेंस स्टाफ कम था। 

Leave a Reply

Next Post

अमरनाथ यात्रा पर छाया आतंकी साया,  सुरक्षा को लेकर सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर रख रहे इस तरह नजर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 26 जून 2024। आधार शिविर भगवती नगर से 28 तारीख को पहले जत्था रवाना होगा और 29 तारीख को बाबा बर्फानी की यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में इस यात्रा पर आतंकी साया बना हुआ है जिसे देखते हुए सुरक्षा बल किसी भी प्रकार […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही