सलमान के साथ ‘बब्बर शेर’ पर कबीर खान ने तोड़ी चुप्पी, कैटरीना कैफ को लेकर कही ये बात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 जुलाई 2024। निर्देशक कबीर खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। कार्तिक आर्यन स्टारर ‘चंदू चैंपियन’ को दर्शकों काफी पसंद आई है। फिल्म में कार्तिक अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना की गई। लंबे वक्त से खबरें हैं कि कबीर खान जल्द ही फिर से सलमान खान के साथ काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और कबीर खान ने ‘बब्बर शेर’ नाम की फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। दोनों ‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘ट्यूबलाइट’ जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं। 

‘बब्बर शेर’ पर क्या बोले कबीर खान

कैटरीना कैफ के साथ भी कबीर खान के बहुत अच्छे तालमेल हैं। दोनों साथ में कई प्रोजेक्ट्स में काम चुके हैं। ऐसे में सलमान और कबीर की नई फिल्म को लेकर जैसे ही अफवाहें उड़ीं, फैंस फिल्म में कैटरीना कैफ के होने की उम्मीद लगाने लगे। कबीर खान अब इन अफवाहों पर बात करते हुए इनका खंडन किया है। उन्होंने एक बातचीत में कहा कि ये सब बाजार में अटकलें हैं। अभी कोई बब्बर शेर नहीं है। ‘बब्बर शेर’ को कबीर खान की अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है। 

कैटरीना के साथ करेंगे काम?

कबीर खान ने कहा कि वह किसी भी फ़िल्म के लिए कैटरीना से तभी संपर्क करेंगे जब भूमिका उनके लिए होगी। उन्होंने कहा, ‘कैटरीना के साथ मैंने कई फिल्मों में काम किया है। मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा। मगर यह सब स्क्रिप्ट और ऐसे कंटेट के ऊपर होगा, जो उनके पास ले जाने लायक हो। ये केवल तभी होगा जब मैं इसे लेकर उत्साहित होऊंगा, तभी तो वह भी इसके बारे में उत्साहित होगीं। ऐसा जब भी होगा मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा।’
सलमान-कबीर की फिल्म को लेकर उत्सुक हैं फैंस

दर्शक लंबे वक्त से सलमान खान और कबीर खान की साथ में फिल्म को लेकर मांग कर रहे हैं। पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि कबीर खान ने सलमान खान को एक स्क्रिप्ट दी है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। कबीर को लगता है कि सलमान के अलावा ये स्क्रिप्ट किसी और के लिए उपयुक्त नहीं है। इस खबर से उनके फैंस उत्साहित हो गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मिलने पर मांजरेकर ने जताई आपत्ति, इस कारण की आलोचना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 जुलाई 2024। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक जड़ा और टीम की जीत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं