तीन-चार दिनों में बारिश और बाढ़ से तबाह किसानों को मिलेगा मुआवजा, सरकार ने तेज की प्रक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 01 अक्टूबर 2025। महाराष्ट्र में बीते दिनों हुई बारिश और फिर बाढ़ ने राज्यभर के कई हिस्सों में तबाही मचा दी। इसमें करीब 60 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मराठवाड़ा के आठ जिले, सोलापुर, सातारा और सांगली में हुआ है। इसमें नौ लोगों की मौत हो गई। हालांकि अब जाकर किसानों के लिए थोड़ी राहत की बात सामने आ रही है। इसके तहत राज्य सरकार ने सरकार ने इस आपदा से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग की प्रमुख सचिव विनीता सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशानुसार, अगले तीन से चार दिनों में मुआवजे की राशि प्रभावित लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

फडणवीस ने किया था एलान
बता दें कि मामले में मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिन में कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, 60 लाख हेक्टेयर जमीन पर फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को सूखा राहत योजना के तहत मिलने वाले सभी लाभ दिए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दीवाली से पहले सभी प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता उनके खातों में पहुंचा दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति मर्मू ने सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मुख्य रक्षा अधिकारी जनरल अनिल चौहान और थल, वायु और नौसेना प्रमुखों से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की हैं। यह […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग