13 और 14 को आतंकी हमले के इनपुट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, वीडियो जारी कर पन्नू ने फिर दी धमकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे देश में 13 और 14 दिसंबर को आतंकी हमले के सीरियस इनपुट मिलने के बाद देश का खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियां और सर्तक हो गई हैं। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी है जबकि 14 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में यहूदियों का आठ दिवसीय शीतकालीन उत्सव हनुक्का मनाया जाता है। हालांकि लाला किला के पास पिछले माह 10 नवंबर को हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट मोड पर हैं। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) और आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी फिर वीडियो जारी कर धमकी दी है।

पुलिस किसी भी धमकी को हल्के में नहीं ले रही हैं।दिल्ली पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर साल पन्नू वीडियो जारी कर संसद हमले की बरसी 13 दिसंबर को हमला करने की धमकी देता है। इस बार भी उसने वीडियो जारी किया है। 

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि एसएफजे के आतंकी राजधानी में कहीं भी देशविरोधी नारे लिख सकते हैं। देश विरोधी स्लोगन और पोस्टर भी लगा सकते हैं। पन्नू ने कुछ समय पहले एक विवादित नक्शा जारी किया था,  जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को शामिल किया गया।  

Leave a Reply

Next Post

पीएम माेदी ने रजनीकांत को दी जन्मदिन की बधाई; कमल हासन समेत कई सेलेब्स ने कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 दिसंबर 2025। साउथ सिनेमा के महानायक रजनीकांत आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और पूरे देश समेत अंतरराष्ट्रीय फैनबेस इस खास दिन को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ‘हैप्पी बर्थडे रजनीकांत’ ट्रेंड कर रहा […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म