गांधी सागर में आज नई मादा चीता की एंट्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 20 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के विस्तार के बीच रविवार को गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में एक और मादा चीता को बसाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम करीब 3.30 से 4 बजे के बीच बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता CCB-2 को गांधी सागर के निर्धारित बाड़े में रिलीज करेंगे। इसे कूनो राष्ट्रीय उद्यान से गांधी सागर ले जाया जाएगा। गांधी सागर में फिलहाल दो नर और एक मादा चीता मौजूद हैं। मौजूदा मादा चीता करीब एक वर्ष से यहां है, लेकिन अब तक उसके प्रजनन की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में दूसरी मादा चीता को गांधी सागर भेजे जाने से यहां चीतों के प्रजनन और आबादी बढ़ाने की संभावनाएं मजबूत करने का प्रयास माना जा रहा है।

कूनो में चार शावकों की नई किलकारी
इसी बीच कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 18 सितंबर को चार शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जीवित चीतों की संख्या 52 से बढ़कर 56 हो गई है। इनमें भारत में जन्मे चीतों की संख्या अब 36 हो गई है। चार नए शावकों के जन्म के बाद कूनो में चीतों की संख्या 53 हो गई है, जबकि गांधी सागर में तीन चीते हैं। इस तरह मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत कुल 56 चीते मौजूद हैं। 

चार साल में पुनर्स्थापना से प्रजनन तक पहुंचा प्रोजेक्ट
भारत में प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए आठ चीतों के साथ हुई थी। फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते भारत लाए गए। इसके बाद फरवरी 2026 में बोत्सवाना से नौ चीतों को भारत लाया गया। इन अंतरराष्ट्रीय पुनर्स्थापना प्रयासों के साथ भारत में चीतों के प्रजनन से नई पीढ़ी भी तैयार हुई है। KGP12 द्वारा चार शावकों को जन्म देना इसी क्रम की नई कड़ी है। प्रोजेक्ट चीता अब केवल दूसरे देशों से चीते लाकर बसाने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत में उनके प्रजनन और नई पीढ़ी के संरक्षण का चरण भी आगे बढ़ रहा है।

एल्टन की सेहत पर पारदर्शिता की मांग
उधर, वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे ने कूनो के चीता एल्टन के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उनका कहना है कि एल्टन कुछ दिन पहले गंभीर स्थिति में था। उन्होंने कूनो प्रबंधन से उसकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में पहुंचेगी

शेयर करेजीतू पटवारी बोले- शिक्षा और रोजगार के मुद्दे लगातार उठाएंगे इंडिया रिपोर्टर लाइव  इंदौर, 20 सितंबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के अगले दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम और प्रदेश में शिक्षा व रोजगार के मुद्दों को लेकर […]

You May Like

कैंट स्टेशन पर खुलेगा 24 घंटे ग्रोसरी स्टोर, यात्रियों को मिलेगा जरूरत का सामान....|....आठ दिन से लापता अमन का नहीं मिला सुराग: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा....|....छात्रों की गूंज’ अब हर जिले में पहुंचेगी....|....गांधी सागर में आज नई मादा चीता की एंट्री....|....रामपुर में बगीचे में घात लगाए बैठा था भालू....|.... गंगा में जल्द शुरू होगा राफ्टिंग का रोमांच....|....आसमान में दिखा वायुसेना का शौर्य, 35 मिनट भरीं राेमांचक उड़ानें....|....सेवा संकल्प माह की हवा दो दिन में निकल गई - कांग्रेस....|....धान उपार्जन बना भ्रष्टाचार का कटोरा, भाजपा सरकार की दुर्भावना से सड़ रहा अन्न, कस्टम मिलिंग में भारी गड़बड़ी -कांग्रेस....|....यूपीआई पर शुल्क लगाने का कांग्रेस विरोध करती है - कांग्रेस