जब तक जिंदा हूं, SC-ST-OBC का आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं देने दूंगा”: महाराष्‍ट्र में बोले पीएम मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नंदुरबार 10 मई 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को एक बार फिर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण और संविधान के संबंध में झूठ फैला रही है, धर्म आधारित आरक्षण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि मोदी जब तक जिंदा है, एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण किसी धर्म को नहीं देने देगा. देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

आरक्षण के मुद्दे पर विपक्षियों को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने सभी मुसलमानों को ओबीसी श्रेणी में रातों रात शामिल कर उन्हें आरक्षण दिया. आपका कोटा छीनकर मुसलमानों को देना कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा है.जब तक मैं जीवित हूं, मैं दलितों, आदिवासियों, ओबीसी का आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को नहीं देने दूंगा. धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ देना हमारे संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ है।

…ताकि आने वाली पीढ़ियों को पता चल सके

रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी आदिवासी समाज को सम्मान नहीं दिया और ना देने दिया. आदिवासी क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई में इतने बलिदान दिए, लेकिन यह बलिदान की बात मानने को तैयार नहीं है. आजादी की पूरी लड़ाई का श्रेय कांग्रेस केवल एक परिवार को ही देती है. ये भाजपा है जो आदिवासी स्वतंत्र सेनानियों पर म्यूजियम बनवा रहे है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को पता चल सके कि हमारे पूर्वज आदिवासियों ने देश के लिए कितना बड़ा बलिदान दिया था.

इसलिए द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनें, उन्हें मंजूर नहीं था…

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया और पहली बार ऐसा हुआ है, लेकिन आपको याद रहना चाहिए, वो कौन लोग थे, इन्होंने आदिवासी बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव हराने के लिए रात दिन एक कर दिया था. ये कांग्रेस वाले लोग थे, जिन्होंने एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए रात दिन एक किया था. लेकिन कांग्रेस पार्टी ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह अभी दो-तीन दिन पहले ही खुली है. कांग्रेस के शहजादे के गुरू अमेरिका में रहते है. उन्होंने भारत के लोगों पर रंगभेदी टिप्पणी की है. रंग के आधार पर भेद, ऐसा गंभीर आरोप लगाया है. जिनका रंग भगवान कृष्ण जैसा होता है, कांग्रेस उन्हें अफ्रीकन मानती है, इसलिए द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनें, यह उन्हें मंजूर नहीं था।

चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोली

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “कांग्रेस जानती है कि वे विकास में मोदी का मुकाबला कर ही नहीं सकते. इसलिए उन्होंने इस चुनाव में झूठ की फैक्ट्री खोली है और झूठ फैलाकर वे वोट लेना चाहते हैं. कभी आरक्षण को लेकर झूठ, कभी संविधान को लेकर झूठ बोलते हैं, आरक्षण पर कांग्रेस का हाल ‘चोर मचाए शोर’ वाला है. धर्म के आधार पर आरक्षण बाबा साहब अंबेडकर की भावना के खिलाफ है, संविधान की भावना के खिलाफ है. लेकिन कांग्रेस का एजेंडा है – दलित, पिछड़े, आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को दे!

Leave a Reply

Next Post

1 हजार जवानों ने की घेराबंदी, बीजापुर में 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 10 मई 2024। नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में एक बार ​फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि जवानों की ताबड़तोड़ फायरिंग से 5 से 6 नक्सली ढेर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक