सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 11 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े छह उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक बयान जारी कर बुधवार को यह जानकारी दी। बयान में बताया गया कि प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ के तीन सक्रिय सदस्यों को सोमवार को तेंगनौपाल जिले के बीपी-75 और बीपी-80 के बीच के इलाके से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (प्रीपाक-प्रो) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले में ताओथोंग मामंग लेइकाई स्थित उसके घर से नौ मार्च को गिरफ्तार किया गया। बयान में बताया कि प्रतिबंधित संगठन के एक अन्य सदस्य को मंगलवार को तेंगनौपाल जिले के मोरेह से पकड़ा गया।

इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी-मीयामगी फिंगांग लानमी (KCP-MFL) के एक सक्रिय काडर को मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले में खुरई थांगजम स्थित उसके आवासीय इलाके से गिरफ्तार किया। बयान में कहा गया कि पुलिस कर्मियों ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) और वन विभाग के साथ मिलकर मंगलवार को कांगपोकपी जिले में टिंगपिबुंग गांव और लेप्लेन गांव के बीच कई स्थानों पर लगभग 10 एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और हजारों लोग बेघर हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 11 मार्च 2026। शादियों में फिजूलखर्ची और भारी-भरकम दहेज के दौर में राजस्थान के नागौर जिले के एक किसान ने मिसाल कायम की है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी को केवल एक पारिवारिक आयोजन तक सीमित न रखकर इसे सामाजिक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल