एलपीजी की कीमतों में उछाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026। त्योहारी सीजन से ठीक पहले आज कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। तेल-गैस का कारोबार करने वाली कंपनियों ने दाम 60 से 70 रुपये से अधिक बढ़ाए हैं। महंगे हुए 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की नई कीमतें अलग-अलग शहरों में टैक्स के मुताबिक भिन्न रहती हैं। ऐसे में आज हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी नई दरें अलग-अलग होंगी। घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 62.50 रुपये की वृद्धि

रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 62.50 रुपये की वृद्धि हुई है। दिल्ली में नई कीमत 2,810 रुपये हो गई है। त्योहारी सीजन में वाणिज्यिक सिलिंडरों की मांग बढ़ती है, ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारों पर असर दिख सकता है। इससे पहले सितंबर में भी वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ी थी।

कारोबारों पर होगा असर?

दरअसल, अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट और छोटे भोजनालय दैनिक व्यवसाय और खाना पकाने जैसी गतिविधियों में बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर का उपयोग करते हैं। सिलिंडर के दाम बढ़ने से लागत बढ़ सकती है। ऐसे में कम लाभ पर चलने वाले छोटे कारोबारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की लागत पर भी व्यापक प्रभाव डाल सकती हैं। कारोबार में अतिरिक्त लागत की सूरत में ग्राहकों से अधिक कीमत वसूली जा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी

शेयर करेसिंगापुर पहली पसंद इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026। भारतीय उद्यमी अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में हैं। एचएसबीसी की ग्लोबल आंत्रप्रेन्योरियल वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, देश के लगभग तीन-चौथाई यानी 74 फीसदी […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन