बुढ़ापे तक रहना है हेल्दी और फिट तो अपनाएं ये आदतें, सेहत रहेगी दुरुस्त

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 22 जून 2025। शरीर जैसे-जैसे बुढ़ापे की तरफ जाता है, उसे स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और पोषण से भरपूर आहार की जरूरत होती है. वक्त के साथ उम्र बढ़ती है और शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जैसे मांसपेशियों का कम होना, मेटाबॉलिज्म का स्लो होना और हड्डियों का घनत्व कम होना. ऐसे में एक उम्र के बाद ऐसे खाद्य पदार्थों को सेवन शुरू कर देना चाहिए जो आपकी बढ़ती उम्र में भी शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं।

भोजन में प्रोटीन बढ़ाएं

उम्र बढ़ने पर शरीर में मांसपेशियां कम होती जाती हैं. इसलिए भोजन में प्रोटीन स्रोतों को जरूर शामिल करें. आपको सब्जियों के साथ रोजाना दही, दाल, अंडे या पनीर जैसी चीजें भी खानी चाहिए. इससे शरीर में ताकत बनाए रखने, एनर्जी बनाए रखने, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

कैल्शियम और विटामिन डी है जरूरी

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम रिच फूड्स जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा विटामिन डी, मैग्नीशियम और विटामिन K2 भी महत्वपूर्ण हैं. ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत रखने और चोट के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं. इसलिए अपने आहार में रागी, तिल, पत्तेदार साग, फर्मेंटेड फूड्स, मछली और घी जैसे हेल्दी फैट्स को शामिल करें।

पेट के लिए स्वस्थ खाद्य पदार्थ
अगर आपका पेट और पाचन तंत्र अच्छा रहता है तो आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है. आपकी गट हेल्थ इम्युनिटी, नर्वस सिल्टम, हार्ट हेल्थ और यहां तक कि मूड को भी बेहतर बनाती है. इसलिए 60 यहां तक कि 55 साल की उम्र के बाद ही हर किसी को हरी सब्जियों, फलों, हल्के मसाले वाली दालों, दही, और कभी-कभार कांजी या अचार वाले सादा भोजन को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए. ये पाचन को स्मूद रखने में काफी मददगार होते हैं।

मेंटल हेल्थ के लिए खाएं ये चीजें

थकान, भूलने की बीमारी और दिमाग की कमजोरी बढ़ती उम्र की संकेत है. लेकिन इसके अलावा ये अक्सर ब्लड शुगर के बिगड़ने का भी संकेत हो सकती है इसलिए भोजन में गुड फैट्स (नट्स, बीज), रंगीन सब्जियां, हल्दी और करी पत्ते या ब्राह्मी जैसी जड़ी-बूटियां शामिल करें।

हाइड्रेटेड रहें और भोजन में लंबे गैप से बचें

बढ़ती उम्र में शरीर को हेल्दी रखने के लिए खूब पानी पिएं. शरीर में हाइड्रेशन पूरे बॉडी फंक्शन्स को बेहतर बनाए रखने में बेहद मददगार है. इसके अलावा बढ़ती उम्र में सही समय पर खाना और पीना जरूरी है. सुबह से रात तक के शेड्यूल को फिक्स करें और खाने की मील में लंबे गैप से बचें।

Leave a Reply

Next Post

इन फलों को ना करें एक साथ खाने की गलती, पाचन के लिए हो सकता है खतरनाक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 22 जून 2025। स्मूदी या सलाद में अलग-अलग फलों को मिक्स करना हेल्दी नहीं माना जाता है. कुछ फ्रूट कॉम्बो आपके पेट के लिए फायदेमंद नहीं माने जाते हैं. कुछ फलों को मिक्स करने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं