गोरमोरा जंगल में मृत पाया गया 12 साल का हाथी, दोनों दांत गायब मिलने से मचा हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 17 सितंबर 2022। रामगढ़ जिले के गोरमोरा जंगल में शुक्रवार को एक 12 साल का हाथी मृत पाया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, जांच की जा रही है कि उसकी हत्या की गई है या प्राकृतिक मौत हुई है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, हाथी के दोनों दांत न मिलने की वजह से विभागीय अधिकारयों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आस-पास के ग्रामीणों को जंगल से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने वहां एक हाथ का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को मृत हाथी के दोनों दांत गायब मिले। मांडू वन रेंज के अधिकारी सुरेश राम ने बताया कि, हाथी के दोनों दांतों को काटा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही जंगल में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, क्योंकि वो जंगल के नियमित आते रहते हैं। पिछले तीन माह में झारखंड में लगातार तीसरे हाथी का शव मिला है। 16 अगस्त को पलामू टाइगर रिजर्व में एक गर्भवती हथिनी मृत पाई गई थी। लोगों ने 23 जुलाई को रांची जिले के एक जंगल में एक वयस्क नर हाथी का शव देखा था।

Leave a Reply

Next Post

अश्विनी वैष्णव बोले- अगले स्वतंत्रता दिवस पर हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन शुरू होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 सितंबर 2022। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अगले स्वतंत्रता दिवस पर स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और निर्मित हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन शुरू करेगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के नेतृत्व के अवसर पर आयोजित […]

You May Like

‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत