भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के लिए नियमों में बदलाव किया है। अगर रविवार को होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला तो रिजर्व डे पर मुकाबला पूरा होगा। एशिया कप में पहले सारी नियमों में एक भी रिजर्व डे नहीं था। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए इस नियम को शुक्रवार (आठ सितंबर) को एसीसी ने जोड़ा है।

एशिया कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच खेला गया था, लेकिन वह वह बारिश के कारण रद्द हो गया था। मजेदार बात यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच सुपर-4 में एकमात्र ऐसा मुकाबला है जिसके लिए रिजर्व डे वाला रखा गया है। सुपर-4 के किसी अन्य मैच के लिए यह सुविधा नहीं होगी। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है।

कोलंबो में मैच के दौरान बारिश के आसार
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां तक कि उससे मैचों की मेजबानी वापस लेने की भी बात हो रही थी। माना जा रहा था कि मैचों को हंबनटोटा या दांबुला में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एशिया कप के बचे सारे मुकाबले यहीं खेले जाएंगे।

क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
एक्यूवेदर वेबसाइट के मुताबिक, मैच के दिन बारिश की संभावना 90 फीसदी है। रात में आंधी-तूफान के भी आसार हैं। दिन के मुकाबले में रात में बारिश तेज हो सकती है। इसके आसार 96 फीसदी तक हैं। रात में बादल छाए रहने की उम्मीद 98 फीसदी है। वेदर डॉट कॉम ने भी बारिश की संभावना 90 फीसदी तक बताई है।

मैच रद्द होगा तो क्या होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला रद्द होता है तो रिजर्व डे पर मुकाबला होगा। अगर रिजर्व डे के दिन भी नतीजा सामने नहीं आता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना होगा।

Leave a Reply

Next Post

 त्रिपुरा उपचुनाव में भाजपा का बजा डंका, धनपुर-बॉक्सानगर सीटों पर दर्ज की शानदार जीत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले मेंनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बॉक्सानगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज […]

You May Like

परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर