यूपी विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन आज, राजभर बोले- समाज में एकरूपता के लिए जरूरी है यूसीसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 06 फरवरी 2024। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गई।  आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के सदन की कार्यवाही के पहले दिन पेश किए गए अभिभाषण पर चर्चा और धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सभी दलीय नेता बात करेंगे। सदन की कार्यवाही के एजेंडे में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव व नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा कर सकते हैं। वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक ओपी राजभर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के यूसीसी के फैसले का हम समर्थन करते हैं। समान नागरिक संहिता का विरोध किस बात के लिए, समाज में एकरूपता के लिए यह जरूरी है, जो लोग समाज में एकरूपता नहीं चाहते वही इसका विरोध कर रहे है। जनता ने ठाना है कि पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। कुछ लोग सटके करेंगे तो कुछ लोग हटके कर करेंगे। पीएम मोदी ने भी कहा है विपक्षियों के सहयोग से 400 सीट जीतेंगे। 

विधानसभा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है। यह भाईचारे को विखंडित करने का काम करते हैं। सपाई प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर को डिस्टर्ब करने वालों के समर्थक रहे हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर पूरी दुनिया खुश हैं। विधानसभा में सपा के विधायकों ने धन्यवाद प्रस्ताव का विरोध किया है। आने वाले समय में सपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बीजेपी के संकल्प पत्र में जो चीज हैं जल्द ही आपको इसकी सूचना मिलेगी। इंडिया गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि नई पैकिंग में यह पुराना माल है। सत्ता लोलुप लोगों का एक समूह है यह गठबंधन। देश के विकास से इनका कोई सरोकार नहीं है। गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से हमने गरीबी रेखा से लोगों को ऊपर उठाया है। गरीब कल्याण योजना में जन-जन का भरोसा जीता है। यूपी बीजेपी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतेगी। राहुल गांधी की न्याय यात्रा नहीं है वह किनारे-किनारे निकलेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

बर्फबारी से उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, इन इलाकों में बारिश की संभावना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। उत्तर भारत के कई राज्यों में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कई हिस्सों में बारिश हो रही है और पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जारी है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं