कोरोना जांच और इलाज और रोकथाम के लिए सामाजिक संगठन कर हैं प्रशासन का सहयोग : स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना थके दी लगातार अपनी सेवाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 अक्टूबर 2020। प्रदेश में राज्य शासन द्वारा कोरोना के रोकथाम और मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। कई  सामाजिक संगठन इस कार्य में प्रशासन का स्वयं आगे आकर सहयोग कर रहे  हैं इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले में जिला प्रशासन, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं एवं मीडिया तथा नागरिकों के सहयोग से ’एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध’ अभियान में कोविड-19 के परीक्षण के लिए शहर के 51 वार्डों के लिए बनाए गए 41 कोविड-19 कोरोना टेस्ट केन्द्रों में सैम्पल लिया गया। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज ’एक युद्ध कोरोना के विरूद्ध’ अभियान के तहत शहर के कोविड-19 कोरोना टेस्ट केन्द्रों में व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीजों, बुजुर्ग एवं गर्भवती महिलाओं का सैम्पल जरूर लें। उन्होंने कहा कि जिन परिवार में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उस परिवार के अन्य सदस्यों का भी टेस्ट कराएं और ऐसे मरीज जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण है उन्हें तत्काल कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दें और जिनमें लक्षण नहीं है उन्हें कोविड-19 केयर सेंटर में रखे। उन्होंने कहा कि एक साथ अधिक संख्या में मरीज आइसोलेशन में चले जाएंगे तो कोरोना संक्रमण में कमी आएगी।  

कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने गांधी सभागृह नगर पालिक निगम में किए जा रहे आरटीपीसीआर, ट्रूनॉट एवं एंटीजन टेस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने उदयाचल कोविड-19 केयर सेंटर का भी अवलोकन किया। जहां श्री शांति विजय सेवा समिति द्वारा ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। कलेक्टर ने संस्थान द्वारा की गई व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने माहेश्वरी भवन, प्राथमिक कन्या शाला भरकापारा केन्द्र, शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लखोली, गौरी नगर स्कूल, शासकीय बालक प्राथमिक शाला कन्हारपुरी, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर का निरीक्षण किया।

शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं श्री शांति विजय सेवा समिति, प्रेस क्लब राजनांदगांव, अभिलेख वेलफेयर फाउंडेशन, श्री माहेश्वरी पंचायत, जिला साहू संघ, चेम्बर ऑफ कामर्स, सकल जैन श्रीसंघ, श्री अग्रवाल सभा, पूज्य सिंधी पंचायत सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों का सहयोग सराहनीय रहा ।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान हेतु प्रचार वाहन को विधायक ने दिखाई हरी झंडी

शेयर करेप्रचार वाहन गांव-गांव घुमकर कोरोना के प्रति जागरूकता प्रसार का करेगा कार्य छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोण्डागांव 06 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी प्रयास के तहत् कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का सघन सर्वे कर उनकी कोरोना की जांच करायी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान