मुख्यमंत्री शिंदे ने बुलाई शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, ले सकते हैं बड़ा फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 21 फरवरी 2023। चुनाव आयोग से शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के विधायक, सांसद और अन्य नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिंदे के एक करीबी ने बताया कि यह पार्टी की पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शिवसेना की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हो सकती है। 

उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से एकनाथ शिंदे पर लगातार हमला किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी में समर्थन जुटाने और अपनी ताकत दिखाने के लिहाज से शिवसेना की राष्ट्रीय  कार्यकारिणी की बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। शिवसेना की ताकत इसके संगठन में है और पूरे महाराष्ट्र में शिव सैनिकों का बड़ा नेटवर्क मौजूद है। ऐसे में ठाकरे की कोशिश है कि वह शिव शक्ति अभियान के माध्यम से वह इस संगठन पर अपनी पकड़ बनाएं। 

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की संपत्ति पर दावे को लेकर कहा कि ‘हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के उत्तराधिकारी हैं। हमें कोई लालच नहीं है।’ शिंदे ने कहा कि मुझे शिवसेना की संपत्ति और फंड का कोई लालच नहीं है। मैं हमेशा दूसरों को देने वाला इंसान रहा हूं। शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें संपत्ति और धन का लालच था, उन्होंने 2019 में गलत रास्ता ले लिया था। चुनाव आयोग ने शिवसेना के नाम और चुनाव चिन्ह पर फैसला लिया है। नियमों के मुताबिक पार्टी कार्यालय भी शिवसेना का है। रही बात संपत्ति की तो हमें इसका कोई लालच नहीं है।  बता दें कि चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को इस मामले पर सुनवाई करेगा।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड रोजगार मेला: पीएम मोदी बोले- अब युवाओं को अपने प्रदेश में ही मिल रहा रोजगार, यह व्यापक बदलाव का क्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि हम पुरानी धारणाओं को बदलकर युवाओं को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचा क्षेत्र में बड़ा निवेश कर रहे हैं। खासतौर से देवभूमि उत्तराखंड में सड़कें बन रहीं हैं, रेल लाइन बिछाई […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर