छत्तीसगढ़ में कोरोना से अभी तक एक भी मौत नहीं, देश में अब तक 11,439 केस, 377 की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव (ब्यूरो )

नई दिल्ली / रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिला में कटघोरा ही प्रदेश का एकमात्र कोरोना हॉट स्पॉट है, जो छत्तीसगढ़ सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। यहां अब तक 24 मरीज मिल चुके हैं, और अभी तक 750 सैंपल में से 450 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। मगर, सवाल यह है कि आखिर यहां इतने मरीज क्यों मिल रहे हैं? क्यों वायरस के फैलाव पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। प्रदेश में अब कुल 33 संक्रमित मरीज पाए जा चुके है। इनमें से 13 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के सक्रियता से छत्तीसगढ़ राज्य में अभी तक एक भी मौत नहीं हुई है। यह देश का पहला राज्य है। इधर देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 11 हजार को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में 1076 नए मामले सामने आए हैं। अब तक 1306 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में सबसे खराब स्थिति है।

देशभर में लॉकडाउन का आज से दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इस बीच देश में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा 11 हजार को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। अब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल केस 11,439 हो चुके हैं। इनमें से 1306 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 377 की मौत हो चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं कि किस राज्य में कोरोना के कितने केस हैं, कितने ठीक हो चुके हैं और कहां कितनी मौत हुई है।

कोरोना: राज्यवार लिस्ट

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री की निर्देशन में छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों में फंसे 64 हजार 416 श्रमिकों को पहुंचायी गई राहत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 15 अप्रैल 2020 । लाॅकडाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल एवं  निर्देशन में राज्य सरकार ने 14 अप्रैल शाम 4 बजे तक संकटग्रस्त 64 हजार 416 श्रमिकों को भोजन, ठहरने और […]

You May Like

नो-एंट्री में घुसे 7 भारी वाहन पकड़ाए....|....छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से थमेंगे बसों के पहिए:किराया बढ़ाने की मांग....|....एडेड स्कूलों के 811 तदर्थ शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, वर्षों से अटकी सैलरी मिलने का रास्ता साफ....|.... दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी, जिले के विकास की नब्ज टटोलेंगे....|....डायन होने के शक में महिला को बनाया बंधक....|....इंटर्न डॉक्टरों का धरना तीसरे दिन भी जारी....|....खेलते-खेलते लापता हो गई दो साल की मासूम, गड्ढे में मिला शव....|....टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस: दूसरे हफ्ते में ही धीमी पड़ी यश की फिल्म....|....प्रदेश में स्कूलों की हालत खराब, बच्चे आंदोलन कर रहे - कांग्रेस....|....टेस्ट मीटर और स्मार्ट मीटर की रीडिंग में भारी अंतर ने खोली पोल, स्मार्ट मीटर फेल तो जनता से वसूली कैसी? - कांग्रेस