दिल्ली की हवा पर गडकरी जताई चिंता, कहा- दिल्ली में तीन दिन रहने से इन्फेक्शन हो सकता है…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2025। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की हवा पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राजधानी में पॉल्यूशन लेवल इतना ज्यादा है कि तीन दिन तक शहर में रहने से इन्फेक्शन हो सकता है। गडकरी ने कहा है कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहर अब “रेड जोन” में आ गए हैं, यानी इन शहरों में वायु और जल प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो आने वाले समय में लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। गडकरी ने यह भी कहा कि हमें आने वाले समय में हवा और पानी के प्रदूषण को कम करने के लिए और ज़्यादा काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने साफ किया कि यह सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि “अगर कोई व्यक्ति दिल्ली में तीन दिन भी लगातार रहे, तो उसे किसी न किसी तरह का संक्रमण हो सकता है।” गडकरी ने एक मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली का प्रदूषण लोगों की औसत उम्र को करीब 10 साल तक कम कर सकता है।

प्रदूषण का मुख्य कारण: वाहन और खराब निगरानी व्यवस्था

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण गाड़ियों से निकलने वाला धुआं है। लेकिन जिन मशीनों से इसे मापा जाता है, वे सही जगह नहीं लगीं, जिससे आंकड़ों में गड़बड़ी हो सकती है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार में भीषण सड़क हादसा, JDU नेता समेत 2 लोगों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 15 अप्रैल 2025। बिहार के जहानाबाद से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक तेज कार (Car) की कंटेनर से टक्कर हो गई। इस हादसे में जदयू नेता समेत दो लोगों की (JDU Leader Dies in Road Accident) मौत हो गई। जबकि […]

You May Like

लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम