यमुना नदी में नाव पलटने से 5 बच्चों समेत 6 लोग लापता, ककड़ी-खरबूजे लेकर लौट रहे थे ग्रामीण

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हमीरपुर 07 मई 2026। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के कुरारा क्षेत्र में बुधवार शाम यमुना नदी में एक नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे के वक्त नाव पर 9 लोग सवार थे जिनमें से 3 को बचा लिया गया है लेकिन 5 मासूम बच्चों और एक महिला का अब तक सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि नाव पर सवार लोग ककड़ी और खरबूजे लेने गए थे लेकिन लौटते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। 

उन्होंने बताया कि नाव पलटने के बाद आकांक्षा (नौ), रानी (नौ), बृजरानी (25), लाभयांश (पांच), महेश (छह) और आदित्य (11) लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। मौके पर मौजूद जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि बचाव कार्य किया जा रहा है। हमीरपुर से भाजपा विधायक मनोज प्रजापति ने संवाददाताओं को बताया कि बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की तीन टीम इस काम में लगी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 

राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदित्यनाथ ने इसके साथ ही जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसे नहीं होने देने के लिए ठोस प्रबंध करने का भी निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने भारत-इजराइल दोस्ती में जोड़ा नया अध्याय, एयर डिफेंस पर की अरबों डॉलर की जबरदस्त मेगा डील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मई 2026। भारत ने अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए इजरायल की IAI और HAL के साथ लगभग 1.1 अरब डॉलर की बड़ी डील की है जिससे भारत-इजरायल रणनीतिक दोस्ती में  एक नया अध्याय जुड़ गया है। इसके तहत छह Boeing […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग