सरहद पर तैनात जवान की याद में गूंजा ‘बॉर्डर लाइन’

Indiareporter Live
शेयर करे

‘बॉर्डर लाइन’ में प्रेम, विरह और देशभक्ति का भावुक संगम

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देशभक्ति के जज़्बे और भावनाओं से सराबोर म्यूज़िक वीडियो ‘बॉर्डर लाइन: अंखियाँ ढूंढे परदेसिया’ रिलीज हो गया है। उभरते बॉलीवुड अभिनेता राज रंजीत और अभिनेत्री पल्लवी सिंह पर फिल्माए गए इस गीत को एचएमआर म्यूज़िक ने प्रस्तुत किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ और ‘जाम आयेगा’ की सफलता के बाद हर्ष म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने इस देशभक्ति गीत के जरिए एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने की कोशिश की है।

गीत को प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि संगीत जयंत आर्यन ने तैयार किया है और बोल संजीव के शर्मा ने लिखे हैं। हर्ष राज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस म्यूज़िक वीडियो के निर्माता रणजीत कुमार झा हैं।

राज रंजीत के मुताबिक, यह गीत सरहद पर देश की सुरक्षा में तैनात जवान और उसे याद करती आंखों की भावनाओं को बयां करता है। वहीं पल्लवी सिंह ने राज रंजीत के साथ काम करने को शानदार अनुभव बताते हुए गीत के मिलियन व्यूज़ हासिल करने की उम्मीद जताई है। देशभक्ति, प्रेम और विरह के भावों से बुना यह गीत स्वतंत्रता दिवस के माहौल को खास बनाने में अपनी अलग छाप छोड़ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

कपड़ों के कचरे से आज़ादी, मुंबई से देशभर में गूंजेगा संदेश

शेयर करे15 अगस्त पर रिफाइबर की पहल, घर बैठे होगा पुराने कपड़ों का रिसाइक्लिंग पिकअप इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 14 अगस्त 2026। इस स्वतंत्रता दिवस पर आज़ादी का संदेश एक नए और पर्यावरण-संवेदनशील अंदाज में सामने आ रहा है। ओटररी द्वारा संचालित रिफाइबर ने ‘अनयूज्ड कपड़ों से आज़ादी’ […]

You May Like

जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी....|....भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप घोटाला: अब सीबीआई संभालेगी कमान....|....मेला देखने निकली आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म....|....एमपी में बिजली बिल पर फिर बढा बोझ, अब हर यूनिट 4 पैसे ज्यादा....|....शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति....|....अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन....|....आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल....|....नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा नेता हासिरानी रथ की उम्मीदवारी नहीं होगी रद्द....|....मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी