सिर्फ 5000 रुपये लेकर आस्ट्रेलिया से मुंबई आई थीं नोरा। कभी कॉफी शॉप में करती थीं नौकरी, आज हैं डांस क्वीन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दिलकश मुस्कान, ग्लैमरेस अंदाज़ और साथ में जबरदस्त डांस का तड़का… अपने फैंस के दिलों पर अदाओं की छुरियां कैसे चलानी है ये हुनर नोरा फतेही बाखुबी जानती हैं। आज यानि 6 फरवरी को नोरा 29 साल (29th Birthday) की हो गई हैं। कैनेडियन ब्यूटी के जन्मदिन पर उनके फैंस उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। नोरा का बर्थ डे उनके साथ-साथ उनके फैंस भी सेलीब्रेट कर रहे हैं। 

नोरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो बॉलीवुड की ‘डांस क्वीन’(Dance Queen) कहलाती हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन वो सुर्खियों में ना छाती हों। 

सोशल मीडिया पर भी नोरा की तगड़ी फॉलोइंग है। हांलाकि ये दौलत और शोहरत नोरा को आसानी से नहीं मिली। नोरा की सक्सेस के पीछे छिपा है उनका जबरदस्त स्ट्रग्ल और टूटा दिल। आज हम आपको नोरा के रैग्स टू रिचेस(Rags to riches) बनने के सफर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

6 फरवरी 1992 को नोरा का जन्म कनाडा में रहने वाली मोरक्कन फैमिली में हुआ था। बचपन से ही नोरा को डांस का शौक था। हांलाकि उनकी फैमिली खासतौर से उनके पिता उनके डांस के सख्त खिलाफ थे। एक रिएलिटी शो में नोरा ने खुद ये खुलासा किया था कि कैसे वो परिवार से छुप-छुप कर डांस किया करती थीं। कई बार पकड़े जाने पर नोरा की पिटाई भी होती थी। हांलाकि बावजूद इसके डांस का जुनून कम नहीं हुआ।

और फिर एक दिन, दिल से देसी ये विदेशी ब्यूटी ऑस्ट्रेलिया से मुंबई चली आई। बहुत कम लोग जानते हैं कि आज एक गाने के लिए 50 लाख से लेकर 1 करोड़ तक फीस चार्ज करने वाली नोरा जब आस्ट्रेलिया से मुंबई आईं तब उनकी जेब में महज 5000 रुपये थे। उनके पास ना तो कोई काम था और ना ही बॉलीवुड में कोई जान पहचान । अपने स्ट्रग्लिंग डेज़ में नोरा ने एक कॉफी शॉप में काम किया। 

इसके बाद उन्हें एक टेलीकॉलर की जॉब मिली जिसमें वो लॉटरी का टिकट बेचने का काम किया करती थीं। करीब 6 महीने तक नोरा ने ये जॉब की। इसी दौरान नोरा को मॉडलिंग असाइनमेंट्स भी मिलने लगे। नोरा की मंज़िल थी बॉलीवुड जिसके लिए उन्होने धीरे-धीरे कदम बढ़ाने शुरु कर दिये थे।

बॉलीवुड में नोरा ने अपने करियर की शुरुआत की साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ सुंदरबन’ से। फिल्म से नोरा को कुछ खास फायदा तो नहीं मिला लेकिन हां, उन्हें साउथ फिल्मों में डांस नंबर्स के ऑफर्स जरुर मिलने लगे जिन्हें नोरा ने अपने हाथ से जाने नहीं दिया।

 इसी बीच नोरा ने कोन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीज़न 9 में भी बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट किस्मत आजमाई। सिर्फ 26 दिन में वो शो से आउट हो गईं।  2016  में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में नोरा ने दिखाया अपने जबरदस्त डांस का जलवा। 

हांलाकि जिस सफलता का इंतज़ार नोरा को था वो सफलता उन्हें मिली 2018 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के डांस नंबर ‘दिलबर’ से। ‘दिलबर’ सॉन्ग में नोरा ने कुछ इस तरह से अपने हुस्न और हुनर का तड़का लगाया कि वो इंडस्ट्री में ‘दिलबर गर्ल के नाम से ही पहचाने जानी लगीं। जिसके बाद नोरा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक डांस नबर्स85 देकर वो अब ‘डांस क्वीन’ बन चुकी हैं।

जिस इंडस्ट्री में नोरा को बेशुमार दौलत मिली है, उसी इंडस्ट्री में नोरा को दर्द-ए-दिल भी मिल चुका है। एक ज़माना था जब अंगद बेदी नोरा फतेही को डेट कर रहे थे। 

2018 में अचानक अंगद बेदी ने नेहा धूपिया से शादी कर ली। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। अंगद के इस धोखे से नोरा फतेही बुरी तरह टूटी थी। लेकिन फिर नोरा ने अपना पूरा फोकस काम पर शिफ्ट कर दिया। बीते साल नोरा का नाम कोरियोग्राफर डांसर टेरेंस लुईस के साथ भी जुड़ा था। हांलाकि नोरा ने टेरेंस को डेट करने की खबरों को खारिज कर दिया था।

Leave a Reply

Next Post

कृषि कानूनों के विरोध में देश के कई राज्यों में किसानों ने किया चक्का जाम, दिल्ली में 50,000 जवानों की तैनाती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2021। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन (Farmers Protest) के बीच प्रदर्शनकारियों ने आज यानी शनिवार को चक्का जाम  किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने पलवल हाईवे को जाम कर दिया है. किसानों का दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर 70 दिन से ज्यादा वक्त से धरना प्रदर्शन […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण