सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कबीरधाम, 06 नवंबर 2026। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से हुई डकैती के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीमों ने आरोपियों के पास से करीब 11 किलोग्राम 900 ग्राम चांदी के आभूषण, 1 किलोग्राम 124 ग्राम गली हुई चांदी, नकदी और दो मोटर साइकिल समेत कई अन्य सामग्रियां बरामद की हैं। डकैती में शामिल आरोपियों और लूटे गए चांदी के जेवरों की तलाश में पुलिस दल बिलासपुर से होते हुए झारखंड के जमशेदपुर तक पहुंचा। पुलिस फिलहाल मामले की विवेचना और वारदात में गए शेष सामान की बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

रास्ते में रोककर की थी डकैती
यह पूरा मामला 27 अक्तूबर  का है, जब ग्राम दुर्जनपुर में स्थित मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया था। सराफा व्यवसायी वेदप्रकाश सोनी अपने काम से जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन्हें रास्ते में घेरकर रोक लिया। आरोपियों ने व्यवसायी के साथ डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी उनके बैग में रखे पुराने और नए चांदी के आभूषण, लगभग 15 ग्राम सोना और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। पुलिस की विशेष टीमों ने घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने के साथ-साथ मुखबिरों से मिली जानकारियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

बिलासपुर से गिरफ्तार हुए आरोपी
पुलिस ने 31 अक्तूबर को पहली बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने निखिल कुर्रे, संजय स्रोत और सचिन पात्रे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लगभग 11 किलोग्राम 900 ग्राम चांदी के आभूषण, मोटर साइकिल और 1,500 रुपये की नकदी बरामद की। इनसे पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर बिलासपुर में दबिश दी गई। बिलासपुर से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरुण उर्फ अन्नू बंजारे और प्रेम उर्फ प्रीतम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लूटे गए चांदी के जेवरों का एक हिस्सा बेचकर 1,02,000 रुपये प्राप्त किए थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इनके पास से 84,000 रुपये की नकदी बरामद की।

जमशेदपुर से मिले जेवर गलाने वाले आरोपी
मामले की जांच में यह तथ्य सामने आया कि वारदात में लूटे गए चांदी के जेवर जमशेदपुर में बेचे गए थे। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी प्रेम उर्फ प्रीतम को साथ लेकर जमशेदपुर पहुंची। जमशेदपुर में पुलिस ने दबिश देकर सुमंतो घोड़ाई उर्फ कोबो और सुरेश नाना माने को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी सुमंतो घोड़ाई ने स्वीकार किया कि उसने वारदात में लूटे गए चांदी के करधन और पायल खरीदे थे। उसने इन आभूषणों को सुरेश नाना माने के माध्यम से गलवा दिया था। जेवरों को गलाने के बाद लगभग 1 किलोग्राम 124 ग्राम चांदी तैयार हुई थी, जिसे बाद में 1,14,000 रुपये में बेचा गया था।  पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पूरी गली हुई चांदी बरामद कर जब्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने सुमंतो घोड़ाई और सुरेश नाना माने को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर कबीरधाम लाया गया 

Leave a Reply

Next Post

धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  वाराणसी, 06 नवंबर 2026। काशीराज के वैद्य की ओर से शुरू कराई गई एक दिवसीय धन्वंतरि दर्शन की परंपरा का आज 326वां साल है। पूजा और दर्शन में आयुर्वेद की दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद बंटेगा और उसी से पूरे साल मरीजों […]

You May Like

कॉन्वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर....|....भालू से भिड़े, नदी में कूदकर बचाई जान, छह बच्चों को गृहमंत्री और सीएम ने दिया बाल वीरता पुरस्कार....|....धन्वंतरि दर्शन की परंपरा: तीन पीएम, दो राष्ट्रपति और दलाई लामा ले चुके हैं दुर्लभ जड़ी-बूटियों का प्रसाद....|.... सराफा कारोबारी से डकैती का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार....|....आयुष्मान योजना में बड़ी गड़बड़ी: छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित....|....कॉलेज तिराहा के पास ताबड़तोड़ फायरिंग....|....हरदीप सिंह के निर्विरोध निर्वाचन पर कोर्ट जाएगी कांग्रेस....|....भोपाल में धनतेरस पर हड़ताल से बिगड़े हालात....|.... सुहाना को 'तू मिल जाए' के लिरिक्स याद देख हैरान हुए 'किंग'....|....घुटनों में दर्द को हल्के में न लें, शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है असर