4 वर्षीय बच्चे की मौत बनकर आया तेंदुआ, गांव में दहशत का माहौल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गरियाबंद। जिले के कोचेंगा गांव में तेंदुआ के हमले से एक 4 साल के बच्चे की मौत हो गई है. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 7 बजे कोंचेगा गांव के सुखराम का 4 बर्षीय बेटा पुरब आंगन में खेल रहा था. इसी दौरान अचानक तेंदूए ने उस पर हमला बोलते हुए बच्चे को उठाकर ले गया. ग्रामीणों ने शोर मचाया और पीछा किया, तो तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया. बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आज पीएम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वन विभाग की टीम भी अस्पताल में मौजूद रही, विभाग ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई है  ।

ग्रामीणों की माने तो तेंदुआ अभी भी गांव के आसपास मंडरा रहा है. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है. तेंदुआ इससे पहले भी कई बार गांव में घुस चुका है. यहां तक कि मृतक बच्चे की दादी पर भी तेंदुआ 6 माह पहले हमला बोल चुका है. ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदूए को पकड़ने की मांग की है  ।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा सहित अन्य जिले से संपर्क होने वाली सभी सड़के सील

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) । छत्तीसगढ़ में कोरबा सहित अन्य जिले से संपर्क होने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है। कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के निर्देश पर कोरोना वायरस ( कोविड 19)  से संक्रमण से सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा सहित अन्य जिले से संपर्क होने […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे