दरिया बनी दिल्ली: लबालब सड़कें, डूबी हुई कारें… घरों में घुसा पानी; बारिश के बाद जलजमाव से राजधानी बेहाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जून 2024। राजधानी में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से 24 घंटे बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। निचले इलाकों में बसीं कॉलोनियों के घरों के बेसमेंट में पानी भर गया। वहां देखने पर केवल पानी-पानी नजर आ रहा है। यहां खड़ीं गाड़ियां पानी में डूब गईं। वहीं, लोग मजबूरन अपने वाहन घर के बाहर खड़े कर रहे हैं। इस समस्या से दिल्ली के कई अंडरपास व सब-वे भी दूर नहीं रहे। वे भी शनिवार को जलमग्न दिखे। यहां से आने-जाने वाले लोगों के गंदे पानी में गिरने का डर है। साथ ही, उन्हें यह डर भी सता रहा है कि इससे कोई अप्रिय घटना न घटित हो जाए।

दरियागंज, तुर्कमान गेट, चांदनी चौक, बल्लीमारान, कनॉट प्लेस, करोल बाग, अबुल फजल एन्क्लेव, संगम विहार, बदरपुर समेत अन्य इलाकों में लोगों के घरों के बेसमेंट पानी से भरे हुए हैं। अबुल फजल एन्क्लेव में रहने वाले वसीम ने बताया कि शुक्रवार से उनके घर के बेसमेंट में पानी भरने का सिलसिला शुरू हुआ। बेसमेंट में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया है। उन्होंने बेसमेंट की बिजली तक काट दी है, डर है कि कहीं करंट न दौड़ जाए।

गाड़ियों में पानी घुसने से इंजन खराब
शुक्रवार को हुई वर्षा से बड़ी संख्या में गाड़ियां खराब हुईं। इलेक्ट्रिक उपकरणों के खराब होने तथा तारों के शाॅर्ट होने के साथ इंजन में पानी घुसने जैसे मामले सबसे ज्यादा सामने आए। 

बारिश खोल रही प्रशासन की पोल
दरियागंज निवासी दीपक बताते हैं कि बरसाती पानी के साथ नाले का पानी मिलकर बेसमेंट में भर गया है। इससे गाड़ी खराब हो गई। प्रशासन व सरकार के पानी न भरने के सारे दावों की पोल यह बारिश खोल देती है। उन्होंने बताया हर साल यही समस्या रहती है। वहीं, बदरपुर के सब-वे में पानी भरा हुआ है। इस वजह से यहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालीस फुटा निवासी आकांक्षा ने बताया कि वह मेट्रो से अपने कार्यालय जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

'2024 इलेक्शन, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव', मोदी 3.0 के पहले 'मन की बात' कार्यक्रम की बड़ी बातें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जून 2024। अपने तीसरे कार्यकाल की पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने संविधान में अपने अटूट विश्वास को दोहराया तो आम चुनाव, आदिवासी कल्याण, पर्यावरण आदि पर बात की। यह […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं