विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से बिना शर्त मांगी माफी, हाईकोर्ट ने निर्देशक को दी चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म के अलावा अपने तीखे बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों वह भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में नजरबंद सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को रिहा करने से संबंधित तत्कालीन न्यायमूर्ति व वर्तमान ओडिशा मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर पर टिप्पणी करने को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म निर्देशक ने इस मामले में न्यायाधीश एस मुरलीधर के आदेश के बाद उनपर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। इस मामले में फिल्म निर्देशक ने अदालत के सामने पेश होकर बिना शर्त माफी मांगी है। मामले का संज्ञान लेकर कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।

कोर्ट ने दी चेतावनी
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विवेक अग्निहोत्री और वैज्ञानिक आनंद रंगनाथन को अवमानना का नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही उन्हें कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था। वहीं हाईकोर्ट ने विवेक अग्निहोत्री की माफी को स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ शुरू की गई अवमानना की कार्रवाई बंद कर दी। इसके अलावा कोर्ट ने उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी। 

क्या था मामला
कोर्ट ने कहा, उनका इरादा कोर्ट के सम्मान को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का नहीं था। वैज्ञानिक आनंद रंगनाथन की ओर से पेश वकील जे. साई दीपक ने कहा कि वह सुनवाई की अगली तारीख 24 मई, 2023 को कोर्ट में पेश होंगे। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट विवेक अग्निहोत्री, आनंद रंगनाथन और अन्य के खिलाफ न्यायमूर्ति एस मुरलीधर के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए स्वत: संज्ञान लेते हुए आपराधिक अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

Leave a Reply

Next Post

योग भवन में संभागीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 अप्रैल से

शेयर करेछत्तीसगढ़ योग आयोग के स्थापना दिवस पर योग के विशेष कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने योग विशेषज्ञों के साथ की कार्य योजना तैयार इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 10 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा राजधानी रायपुर के फुंडहर स्थित योग भवन में 24 […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां