चीन ने फिर की ताइवान में घुसपैठ, रक्षा मंत्रालय का दावा- आठ चीनी फाइटर जेट्स सीमा में घुसे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ताइपे 24 दिसंबर 2023। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन के विमानों ने उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का ये भी कहना है कि चीन के विमानों के साथ ही चीनी गुब्बारा भी ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ। बता दें कि चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, वहीं ताइवान खुद को चीन का हिस्सा नहीं मानता है और खुद को स्वतंत्र राष्ट्र मानता है। ताइवान को अमेरिका का समर्थन प्राप्त है। 

चीन के फाइटर जेट ने ताइवान की सीमा में की घुसपैठ
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के जे-10, जे-11 फाइटर जेट्स ने स्ट्रेट ऑफ मीडियन लाइन को पार किया। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ मीडियन लाइन को दोनों देशों के बीच की अनाधिकारिक जलसीमा है। हालांकि बीते कुछ समय से चीन के विमान और सर्विलांस जहाज लगातार इस सीमा का उल्लंघन कर रहे हैं। सीमा उल्लंघन की जानकारी होने पर ताइवान ने अपनी सेना भी स्थिति  की समीक्षा के लिए मौके पर भेजी। ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन के एक गुब्बारे ने भी ताइवान की सीमा में प्रवेश किया। गुब्बारे ने शनिवार की सुबह ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की और यह ताइवान के तटीय शहर कीलुंग तक पहुंच गया था।

बता दें कि ऐसा ही एक गुब्बारा कुछ समय पहले अमेरिका में देखा गया था। अमेरिका ने दावा किया था कि यह जासूसी गुब्बारा था और अमेरिका ने गुब्बारे को निशाना बनाकर गिरा दिया था। इससे पहले अप्रैल में भी चीन के फाइटर जेट्स ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की थी। गौरतलब है कि ताइवान में अगले साल जनवरी में आम चुनाव होने हैं। इन चुनावों पर अमेरिका और चीन के गहरे रणनीतिक हित जुड़े हैं। यही वजह है कि ताइवान का चुनाव अमेरिका बनाम चीन हो गया है और पूरी दुनिया की नजरें इन चुनावों पर लगी है। 

Leave a Reply

Next Post

नहीं थम रहे इजराइली सेना के हमले, गाजा में एक ही परिवार के 76 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राफाह (गाजा पट्टी) 24 दिसंबर 2023। इजराइली सेना की ओर से गाजा में किए गए हवाई हमले में एक ही परिवार के 76 सदस्य मारे गए हैं। राहत एवं बचाव अभियान से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले, संयुक्त राष्ट्र […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए