सांसद वरुण गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाएं गन्ने के दाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि खाद, बीज, पानी और बिजली की बढ़ी कीमतों के कारण यह मूल्य वृद्धि अपर्याप्त है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। भाजपा सांसद ने कहा है कि यदि किसी कारणवश सरकार गन्ने के मूल्य में प्रत्यक्ष वृद्धि नहीं कर सकती तो उसे अपने स्तर पर 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा करनी चाहिए। वरुण गांधी ने ट्वीट कर किसानों की मांग का समर्थन ऐसे समय में किया है जब किसान कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद कर रखा है जिसके कारण पूरे देश में जन-जीवन पर असर पड़ा है। 

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने एक पत्र लिखते हुए कहा है कि किसान लगातार उनसे मिलकर किसानों की समस्याओं को उन तक पहुंचाने की मांग कर रहे हैं। यही कारण है कि वे पत्र लिखकर सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। उन्होंने इसके पहले भी पत्र लिखकर गन्ने के मूल्य में वृद्धि करने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में सरकार को यह भी याद दिलाया है कि पिछले चार साल तक गन्ने की कीमतों में काफी कम वृद्धि की गई थी इसके कारण किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

भाजपा नेता ने योगी आदित्यनाथ को बताया है कि गन्ने की फसल से सीधे तौर पर लाखों किसान परिवार जुड़े हुए हैं और इसके कारण लाखों परिवारों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ता है। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार गन्ना कीमतों में अपेक्षित वृद्धि करती है तो इससे किसानों की समस्याओं को कम करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Next Post

कंटेंट की निर्विवाद चैंपियन बनी एकता कपूर

शेयर करेअपने जीवन में ऑल्ट बालाजी के प्रभाव के बारे में की बात इंडिया रिपोर्टर लाइव / अनिल बेदाग़ मुंबई 27 सितम्बर 2021। एकता कपूर और कंटेंट साथ-साथ चलते हैं। जिस व्यक्ति को टेलीविजन लैंडस्केप और उद्योग लैंडस्केप में क्रांतिकारी बदलाव का श्रेय दिया जाता है, वह शीर्ष स्तरीय कंटेंट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल