ऑपरेशन आतंकवाद : घाटी में मारे गए चारों आतंकी फिदायीन हमले के लिए जा रहे थे, पाकिस्तानी ने रची थी साजिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 02 नवंबर 2022। कश्मीर घाटी में मंगलवार को सुरक्षा बलों को आतंक के मोर्चे पर भारी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग व पुलवामा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में  लश्कर-ए-ताइबा के सरगना समेत चार आतंकियों को मार गिराया गया। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी था। पुलवामा में मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले की फिराक में थे। वहीं, श्रीनगर में लश्कर के तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) व दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों की सतर्कता से आतंकियों की एक बड़ी नापाक साजिश को नाकाम कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि पुलवामा के अवंतिपोरा के खंदीपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना व पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने उन्हें कई बार आत्म समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने ट्वीट किया कि मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है।

इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी और एक स्थानीय दहशतगर्द मुख्तार भट शामिल है। यह दोनों सीआरपीएफ के एक एएसआई व आरपीएफ के दो जवानों की हत्या में शामिल थे। तीसरे आतंकी की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले के लिए जा रहे थे। इनके कब्जे से एक एके 47, एक एके-56 राइफल व एक पिस्टल बरामद किया गया है।

दूसरी ओर अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बिजबिहाड़ा के सेमथन इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर संयुक्त सुरक्षाबलों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की एडवांस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। आबादी वाला इलाका होने के चलते सुरक्षाबलों को काफी एहतियात बरतनी पड़ी। मुठभेड़ स्थल के आसपास के मकानों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया ताकि कोई जानी नुकसान न हो। पुलिस के अनुसार मारे गए अन्य आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है।

श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में 10 किलो आईईडी छिपाकर रखी गई थी

प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-ताइबा के तीन हाइब्रिड आतंकियों को मंगलवार को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) व दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के हरनामबल इलाके में मंगलवार को चेकिंग के दौरान दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इनकी पहचान बडगाम के इकबालाबाद सोजैथ के आमिर मुश्तार डार व श्रीनगर के सिकॉप मोहल्ला एचएमटी के काबिल राशिद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए।

Leave a Reply

Next Post

'भारत जोड़ो यात्रा' का 56वां दिन, राहुल गांधी को मिला पूजा भट्ट का साथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 नवंबर 2022। बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट सिनेमाई दुनिया से थोड़ा दूर ही रहती हैं, लेकिन अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में रहती हैं। ऐसे में अब पूजा, भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ गई हैं। पूजा भट्ट, बुधवार को हैदराबाद […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां