विश्व विजेता बनने पर जापान के राजदूत ने टीम इंडिया को दी बधाई, कहा- 17 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 जून 2024। भारत में जापान के राजदूत हिरोशी सुजुकी ने भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी-20 विश्वकप जीतने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 17 साल का इंतजार खत्म हुआ, टीम इंडिया की जीत पर खुश हूं। शनिवार को हुए टी-20 विश्वकप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों का विकेट गिरने के बाद से मैच धीमा पड़ गया, लेकिन विराट कोहली, अक्षर पटेल ने जबरदस्त पारी खेली। विराट कोहली ने जहां 76 रन बटोरे वहीं अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के समेत 47 रन बनाए। दोनों की साझेदारी में भारत ने 72 रन बनाए। वहीं शिवम दुबे ने 16 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के समेत 27 रन बनाए। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 176 रन का लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका के सामने खड़ा कर दिया था।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के शुरूआती ओवर में ही दो विकेट चटकाकर भारतीय टीम ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। हालांकि क्विंटन डि कॉक और ट्रिस्टन स्टब्स की 58 रनों की साझेदारी ने उन्हें फिर मुकाबले में ला दिया था। वहीं हेनरिक क्लासेन के 27 गेंदों पर 52 रनों ने भारतीय खिलाड़ियों को थोड़ा परेशान किया। लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 8 विकेट चटकाकर 169 रनों पर ही रोक दिया। भारतीय गेंदबाज अर्शदीप ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2, हार्दिक ने 3 विकेट चटकाकर भारतीयों को जीत के नजदीक पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 169 रन ही बटोर सकी। 

जीत के बाद भारत के हर शहर हर मोहल्ले में जश्न का माहौल है। देर रात तक लोग पटाखे जलाते रहे, ढोल बजाकर अपनी खुशी का इजहार करते रहे। विराट कोहली को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं और देशवासियों ने जीत की बधाई दी। वहीं भारत में जापानी राजदूत ने एक्स पर पोस्ट कर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को जीत की हार्दिक बधाई। मैं भारत की जीत पर खुश हूं। 17 साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ। 

Leave a Reply

Next Post

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नए सेना प्रमुख का पदभार संभाला; जनरल मनोज पांडे हुए सेवानिवृत्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जून 2024। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को 30वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज ही सेवानिवृत्त हुए हैं। चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर व्यापक ऑपरेशनल अनुभव रखने वाले जनरल द्विवेदी […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'