कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का एलान, सचिन पायलट का भी नाम, G-23 गुट के इन नेताओं को भी मिली जगह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अगस्त 2023। कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। कांग्रेस  अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। 

इन नेताओं को मिली जगह
कांग्रेस वर्किंग कमेटी में तारिक अनवर, मुकुल वासनिक के अलावा जी-23 गुट के आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। इनके अलावा अजय माकन, अशोकराव चव्हाण, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को भी जगह दी गई है। 

समिति में नहीं हुए ज्यादा बदलाव 
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेनिन्नथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा, के राजू, मीनाक्षी नटराजन, सुदीप रॉय बर्मन समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इससे पहले तक संचालित कमेटी के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था। अब जो कांग्रेस कार्य समिति का एलान किया गया है, उसमें भी पूर्व की समिति के मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणिति शिंदे, अलका लांबा आदि सदस्यों का नाम शामिल है। 

Leave a Reply

Next Post

पत्रकार विमल यादव के बाद एक और गवाह की हत्या, रिटायर्ड टीचर को अपराधियों ने मारी गोली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेगूसराय 20 अगस्त 2023। बेगूसराय में दिनदहाड़े सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कारण बस इतना था कि वह भी पत्रकार विमल यादव की तरह एक मर्डर केस के गवाह थे। वह भी अपने बेटे के मर्डर केस में। वह अपने बेटे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं