भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। भाजपा द्वारा वोट चोरी के समर्थन में लोकतंत्र बचाओ अभियान वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि देश के मतदाता अपने मतदान के अधिकार की चोरी के खिलाफ लामबंद है। युवा, छात्र, विपक्षी दल, आम आदमी सभी एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी के खिलाफ एकजुटता से खड़े है। भाजपा और चुनाव आयोग के गठबंधन के खिलाफ पूरे देश में वातावरण इससे घबरा कर भाजपा लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाने जा रही है। भाजपा देश के मतदाताओं और नागरिकों को भीड़ तंत्र बताने का दुस्साहस कर रही है। इसी भीड़ तंत्र से भारत का लोकतंत्र पुष्पित और पल्लवित है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा का अभियान चोरी ऊपर से सीनाजोरी है। जब वोट चोरी का षडयंत्र रंगे हाथों पकड़ा गया, तो भाजपा ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए मैदान में उतर आई। यह साबित करता है कि यह प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि भाजपा का प्रायोजित वोटर डिलीट सिंडिकेट है। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र और बाबा साहब अंबेडकर के दिए संवैधानिक अधिकारों पर भाजपा सरकार ने डाका डालना शुरू कर दिया है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के नाम पर गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से षडयंत्रपूर्वक काटे जा रहे हैं। जब कांग्रेस ने इस वोट चोरी का रंगे हाथों पर्दाफाश किया, तो बौखलाई भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए ज्ञानेश कुमार जी के बचाव में उतर आई है। भाजपा का यह बचाव ही साबित करता है कि दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है।

प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का उपयोग सुधार के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक छांटने के लिए किया जा रहा है। बीएलओ स्तर पर दबाव बनाकर, बिना वैधानिक सत्यापन और बिना पूर्व सूचना के गरीब, मजदूर, आदिवासी एवं ग्रामीण मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से विलोपित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ का भूमिहीन मजदूर, आदिवासी और देहात का आम नागरिक, जो रोज़ी-रोटी के लिए पलायन करता है या दूरदराज में रहता है, उसके मौलिक संवैधानिक अधिकार, वोट देने के अधिकार पर सीधा डाका डाला जा रहा है। छत्तीसगढ़ में वोटर डिलीट सिंडिकेट का पर्दाफाश हो चुका गया है, आरोप निर्वाचन आयोग के त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया से नाम काटने के षडयंत्र पर लग रहा है तो भाजपा क्यों सफाई दे रही है?

Leave a Reply

Next Post

सरकार पहले अपने विभागों से बकाया वसूले, आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बंद करे - कांग्रेस

शेयर करेसरकारी विभागों पर हजारों करोड़ का बिजली बिल बकाया, फिर गरीबों की जेब पर वसूली का बोझ क्यों? इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में बिजली बिल की वसूली को लेकर भाजपा सरकार की नीति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने […]

You May Like

यमुना नदी पर क्रूज सेवा का ट्रायल....|....जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर लिखित आदेश जारी....|....लखनऊ से सुल्तानपुर जाते समय राहुल गांधी का काफिला हुआ था दुर्घटनाग्रस्त....|....बाउंड्री वॉल बनाने के विवाद में दिन-दहाड़े चली गोली....|....मन की बात में अन्नदाता किसानों के जख्मों पर एक बार फिर नमक छिड़का गया - कांग्रेस....|....एचएसआरपी नंबर प्लेट नीति फेल, 80 फीसदी पुराने वाहनों में नहीं लगा पाए, अब चालानी कार्यवाही का आतंक - कांग्रेस....|....सरकार पहले अपने विभागों से बकाया वसूले, आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बंद करे - कांग्रेस....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए - कांग्रेस....|....शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति