कपिल सिब्बल की वक्फ कानून याचिका पर CJI का जवाब – आपको जरूरत नहीं थी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। वक्फ संशोधन बिल 2025 लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह से पारित हो गया है। इसके बाद इस बिल को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु की मंजूरी भी मिल गई। मंजूरी मिलने के बाद भी इस बिल के संबंध में विरोध थम नहीं रहा। सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ 6 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं। सोमवार को राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून में किए गए संशोधनों के खिलाफ जल्द सुनवाई की अपील की। इस मामले में कपिल सिब्बल याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा, “हम वक्फ कानून में किए गए संशोधनों का विरोध करते हैं और इस पर जल्द सुनवाई की मांग करते हैं।” मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कपिल सिब्बल की अपील पर सुनवाई का आश्वासन दिया।

वक्फ कानून के खिलाफ दायर पहली याचिका कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने 4 अप्रैल को दायर की थी। इसके बाद एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने भी इस कानून की वैधता को चुनौती देते हुए याचिका दायर की। इसके अलावा, एक गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स’ और केरल के सुन्नी मुस्लिम विद्वानों के संगठन ‘समस्त केरल जमीयत-उल उलेमा’ ने भी याचिकाएं दाखिल की हैं। सभी याचिकाकर्ताओं के पक्ष में सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी और निजाम पाशा भी कोर्ट में पेश हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज कहा- यहां आने से कोई असर नहीं पड़ेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अप्रैल 2025। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बिहार के बेगूसराय जिले में कन्हैया कुमार के साथ ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हुए। राहुल की इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बयान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल