बंगाल के गवर्नर ने सुधारी गलती, अब रात दो बजे की बजाय इस वक्त बुलाई विधानसभा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 04 मार्च 2022। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 7 मार्च को राज्य विधानसभा का सत्र आयोजित किए जाने की घोषणा की है। राज्यपाल की इस घोषणा के साथ ही संवैधानिक दायित्वों के नर्विहन को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तकरार पर विराम लग गया है। धनखड़ ने अपने ट्वीट में कहा , “28 फरवरी के कैबिनेट के फैसले को स्वीकार करने के साथ ही संविधान के अनुच्छेद 174(1) को लागू करते हुए पश्चिम बंगाल के विधानसभा का सत्र बुलाया जा रहा है। सत्र शुरू करने का समय 7 मार्च-2022 को दोपहर दो बजे तय किया गया है। मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी ने 15 दिनों के भीतर सभी लंबित मुद्दों के संवैधानिक अनुपालन को प्रभावी करने का आश्वासन दिया है।

राज भवन के सूत्रों ने बताया कि इससे पहले द्विवेदी ने राजभवन में राज्यपाल से राज्य विधानसभा की बैठक बुलाने के मुद्दे पर मुलाकात की थी। धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच तकरार पिछले कुछ समय से जारी थी। राज्यपाल ने 7 मार्च से विधानसभा का सत्र बुलाने संबंधी मुख्यमंत्री की सिफारिश को वापस भेज दिया था। 

सत्र शुरू होने का समय दोपहर 2 बजे के बदले रात के 2 बजे लिखा
दरअसल, नियम मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल द्वारा सिफारिश नहीं किए जाने की वजह से उन्होंने इसे वापस कर दिया था , हालांकि इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल के निर्णय पर राज्यपाल को एक दूसरी सिफारिश भेजी गई, जिसमें टाइपिंग संबंधी त्रुटि थी। इसमें विधानसभा सत्र शुरू होने का समय दोपहर दो बजे के बदले रात के दो बजे लिखा गया था।

बनर्जी ने राज्यपाल से बात कर गलती की दी जानकारी 
राज्यपाल ने इस पर स्पष्टीकरण के लिए मुख्य सचिव को बुलाया था, हालांकि वह तब नहीं आए थे। इसके बाद राज्यपाल ने उस सिफारिश को ही अनुमोदित कर दिया था। बनर्जी ने राज्यपाल से फोन पर बात की और उन्हें टाइपिंग से जुड़ी गलती के बारे में बताया। उनके बाद द्विवेदी ने भी उनसे इस गलती को माफ कर दोपहर दो बजे सदन बुलाने का अनुरोध किया। धनखड़ ने इसके बाद महाधिवक्ता को बुलाया और अधिसूचना जारी करने से पहले उनसे सलाह ली।

Leave a Reply

Next Post

महिंद्रा लाइफस्पेस का कल्याण में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी: लॉन्च के चार सप्ताह के भीतर 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 04 मार्च, 2022। महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड, जो महिंद्रा समूह की रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचा विकास शाखा है, को महिंद्रा हैप्पीनेस्ट कल्याण – 2 के लॉन्च के चार सप्ताह के भीतर 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रोजेक्ट की कल्पना निवासियों […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल