निर्विरोध चुनी जा सकती हैं अंधेरी पूर्व से शिवसेना प्रत्याशी ऋतुजा, भाजपा ने प्रत्याशी वापस लिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुुंबई 17 अक्टूबर 2022। मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा ने आज अपने प्रत्याशी का नाम वापस लेने का एलान कर दिया। इसके साथ ही शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट की ऋतुजा लटके के निर्विरोध विधायक चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। 

मनसे व यहां तक कि शिंदे गुट के विधायक ने भी लटके के निर्विरोध चुने जाने के लिए भाजपा से अपने प्रत्याशी के नाम वापसी की अपील की थी। ऋतुजा लटके दिवंगत शिवसेना विधायक रमेश लटके की पत्नी हैं। लटके के आकस्मिक निधन से यह सीट रिक्त हुई है। इसके लिए 3 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुल ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी का नाम वापस लेने का एलान किया। 

बावनकुले ने यह फैसला मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा भाजपा से प्रत्याशी वापस लेने के आग्रह के दूसरे ही दिन ले लिया। भाजपा से प्रत्याशी नहीं उतारने की अपील उसके सहयोगी एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के विधायक ने भी की थी। …तो शिंदे व ठाकरे गुट में होता पहला चुनावी शक्तिपरीक्षण
अंधेरी उपचुनाव को लेकर जून में बगावत कर महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने वाले सीएम एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना भाजपा गठबंधन व ठाकरे गुट के बीच पहला चुनावी शक्ति परीक्षण होने वाला था। भाजपा द्वारा प्रत्याशी वापस लेने से यह टल गया है। राज ठाकरे ने भाजपा से ऋतुजा लटके के समर्थन की भी अपील की थी। भाजपा ने अंधेरी पूर्व सीट से मुरली पटेल को प्रत्याशी बनाया था। 

Leave a Reply

Next Post

हिंद महासागर से निकाला जाएगा खनिजों का खजाना, सरकार का मिशन शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अक्टूबर 2022। लोहा, मैगनीज, निकिल, कोबाल्ट के लिए जल्द ही हिंद महासागर में खनन होगा। इसके लिए सरकार ने प्रौद्योगिकी विकास का कार्य शुरू कर दिया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने डीप ओशन मिशन के तहत उन सभी विश्वविद्यालय व संस्थाओं से […]

You May Like

तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार....|....पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या