‘असानी’: अगले हफ्ते ओडिशा-आंध्र प्रदेश की बढ़ेंगी मुसीबतें, तेज हवाओं के साथ उत्तरी तटीय राज्यों से टकरा सकता है चक्रवात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2022। चक्रवाती तूफान असानी अपना असर दिखाना शुरू कर चुका है। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, 24 घंटे बाद चक्रवाती तूफान असानी बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच जाएगा। इस दौरान कई राज्यों में 45 से 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। वहीं तूफान के कारण कई जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना बन रही है। 

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में बदलकर भारती के पूर्वी तट की ओर बढ़ सकता है। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि कम दबाव का क्षेत्र शनिवार शाम तक तेज हो जाएगा और 24 घंटे बाद बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। इसके बाद इसके उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के पास 10 मई तक पहुंचने की आशंका है। असानी चक्रवात विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के करीब 10 से 11 मई के बीच पहुंचने की संभावना है।

लगातार तीसरे साल आएगा समुद्री तूफान
अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा। इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है। शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र भारतीय समुद्र तट से 1,000 किमी से अधिक दूर था।

मौसम विभाग की ओर से जारी की गई चेतावनी
असानी तूफान को लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी जारी की गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गति 45 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने समुद्र के पास रहने वाले नागरिकों को भी अलर्ट किया है। वहीं मछुवारों को भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8 से 9 मई के बीच दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ मध्य भागों में 55 से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 

Leave a Reply

Next Post

चीन: जीरो कोविड नीति पर सवाल उठाने वालों को राष्ट्रपति जिनपिंग की चेतावनी- नहीं हुआ पालन तो कार्रवाई करेंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हांगकांग 07 मई 2022। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने जीरो कोविड नीति के चलते शंघाई व देश के अन्य हिस्सों में नागरिकों के दमन की खबरों के बीच कड़ी चेतावनी जारी की है। जिनपिंग ने कहा है कि चीन को बदमान न किया जाए, […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं