राजस्थान में बड़ा फेरबदल, छह आईएएस और 22 आरएएस अधिकारियों के तबादले

indiareporterlive
शेयर करे

जयपुर। राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के छह अधिकारियों और राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 22 अधिकारियों का तबादला कर दिया। कार्मिक विभाग की ओर से देर रात जारी आदेशानुसार, राजस्थान राज्य पथ परिवहन

निगम (रोडवेज) के अध्यक्ष रविशंकर श्रीवास्तव को विभागीय जांच का आयुक्त बनाया गया है।वहीं रोडवेज के प्रबंध निदेशक नवीन जैन को श्रीवास्तव के स्थान पर रोडवेज का अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बनाया गया है। नन्नूमल पहाड़िया को सवाईमाधोपुर और विश्राम मीणा को बाड़मेर का कलेक्टर बनाया गया है। बाड़मेर कलेक्टर अंशदीप को सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग में निदेशक के पद पर लगाया है।

वहीं, गवांडे प्रदीप केशवराय को अतिरिक्त मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं निदेशक (आईईसी) एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा एजेंसी के पद पर लगाया गया है। तीन आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. समित शर्मा को शासन सचिव गृह विभाग द्वितीय, कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड को खाद्य व नागरिक आपूर्ति निगम, वाणिज्य कर आयुक्त डॉ प्रीतम बी यशवंत को राजस्थान चिकित्सा सेवा निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।विभाग ने 22 राजस्थान प्रशासिनक सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। 10 अधिकारियों की सेवाएं अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक भीलवाड़ा और झुंझुनूं जिला कलेक्टर को सौंपी गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

30 हजार जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाएगा रायपुर नगर निगम : मुख्यमंत्री ने निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का किया शुभारंभ

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर । 19 के रोकथाम और नियंत्रण की मुहीम के तहत चल रहे  लॉकडाउन के दौरान रायपुर शहरी क्षेत्र के तीस हजार जरूरतमंद परिवारों तक निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री प्रदाय किए जाने की मानवीय पहल रायपुर नगर निगम द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। जरूरतमंद परिवारों को […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार