पूर्णिया में बड़ा रेल हादसा टला, यात्रियों की जान बची; जोगबनी जा रही ट्रेन के साथ हुआ ऐसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पू्र्णिया 23 अक्टूबर 2024। पूर्णिया जिले के रानीपतरा रेलवे स्टेशन के समीप एक बड़ा रेल हादसा टल गया।मंगलवार देर रात्रि को कटिहार से जोगबनी जा रही डीएमयू ट्रेन के चक्के में सरिया (रड) उलझ गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से ट्रेन रोक दी गई। इस घटना में कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।  बताया जाता है कटिहार से जोगबनी जाने वाली डीएमयू ट्रेन (07561) के चक्के में सरिया (रड) उलझ गया था। आपातकाल ब्रेक का प्रयोग कर ट्रेन को खड़ा कर दिया गया।  पायलट की सूझ बूझ से बड़ी घटना होने से बच गया। स्थानीय रानीपतरा स्टेशन के एडमिनिस्ट्रेशन और जीआरपी बल सहित अन्य रेलवे के अधिकारी आने के बाद रॉड (सरिया) को निकाला गया। हालांकि कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सीसीटीवी कैमरे में पूरी हरकत कैद हो गई है। पूरा रानीपतरा रैंकपॉइंट पर कैमरा लगा हुआ है।

चक्के में सरिया (रड) उलझ गया
रेलवे विभाग के अधिकारी ने बताया कि कटिहार से जोगबनी जा रही डीएमयू ट्रेन (07561) के चक्के में सरिया (रड) उलझ गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से ट्रेन रोक दी गई। इस घटना में कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे ट्रैक पर सरिया (रड) देने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पायलट ने बहुत ही शांति से ट्रेन रोक दी
यात्रियों ने कहा हमें लगा कि ट्रेन खराब हो गई है, लेकिन पायलट ने बहुत ही शांति से ट्रेन रोक दी। पायलट की बहादुरी की जितनी तारीफ की जाए, कम है। पायलट की सूझबूझ की प्रशंसा की और कहा कि उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए आश्वस्त किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

हेमंत सोरेन का बड़ा हमला, 'चुनाव से पहले झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर रहे भाजपा के नेता'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 23 अक्टूबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को भाजपा नेताओं पर विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को झूठे वादों से गुमराह करने का आरोप लगाया। सीएम सोरेन ने कहा कि भगवा पार्टी के नेता राज्य के खनिज संसाधनों पर नजर गड़ाए […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर