फिर चर्चा में बोइंग ड्रीमलाइनर: हांगकांग से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, हवा से ही लौटी वापस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जून 2025। हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को तकनीकी समस्या के संदेह के चलते बीच रास्ते से लौटना पड़ा। इस फ्लाइट का संचालन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान से किया जा रहा था। उड़ान के दौरान पायलट को किसी तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला, जिसके बाद सुरक्षा नियमों के तहत यह निर्णय लिया गया कि विमान को वापस हांगकांग लाया जाए। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का यह मामला इसलिए भी चिंता का विषय है क्योंकि 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में इसी मॉडल के विमान की दुर्घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने विमान की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। अब एक बार फिर उसी तरह के विमान में तकनीकी खामी की खबर ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट ने भी उड़ान के बाद लौटने का फैसला लिया

कुछ ही दिन पहले, लंदन से चेन्नई जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA35 को भी फ्लैप सिस्टम में खराबी आने के कारण बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा था। पायलट ने हवा में ईंधन गिराकर विमान का वजन कम किया और सुरक्षित लैंडिंग करवाई। इस दौरान फ्लाइट लगभग 1 घंटे 45 मिनट तक हवा में ही रही।

लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम की धमकी के चलते यू-टर्न लेना पड़ा

इसी बीच, जर्मनी से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट LH752 को भी फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा क्योंकि उसे बम की धमकी वाला ईमेल मिला था। एसओपी के तहत सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और विमान को सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

लखनऊ में सऊदी विमान के पहियों से निकला धुआं

15 जून को लखनऊ एयरपोर्ट पर जेद्दा से आए एक सऊदी विमान के लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। तत्काल एआरएफएफ (एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग) टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

फूलों की साड़ी का ट्रेंड तोड़ने वाली बॉलीवुड अभिनेत्रियां

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 जून 2025। इन दिनों फ्लोरल साड़ी का चलन जोरों पर है और बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियाँ इस ट्रेंड को ग्रेस और ग्लैमर के साथ अपना रही हैं। सूक्ष्म विंटेज रूपांकनों से लेकर बोल्ड, समकालीन फूलों तक, फ्लोरल साड़ियाँ उन सितारों की […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार