भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, बीच सड़क 15 मिनट तक तड़पता रहे, मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 मई 2026। पीलीभीत में बिलसंडा नगर पंचायत के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता डीके गुप्ता के चचेरे भाई पप्पू गुप्ता (48) की वीरवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पप्पू गुप्ता अपने पड़ोसी व्यापारी मित्र पंकज को पिटता देख उन्हें बचाने गए थे। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने पप्पू गुप्ता के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद पप्पू गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और लगभग 15 मिनट तक तड़पते रहे, लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे और उन्हें बचाने कोई नहीं आया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के सहयोग से परिवार ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (SP) सुकीर्ति माधव ने बताया कि हमलावरों की खोज के लिए पांच टीम बनाई गई हैं। यह घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र के वमरौली तिराहे की है। पुलिस के अनुसार बिलसंडा कस्बा निवासी पंकज कटियार साइकिल कारोबारी हैं। पंकज का उनकी पत्नी शीतल से लंबे समय से विवाद था। दोनों की शादी दिसंबर, 2023 में हुई थी। शीतल शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर गांव की रहने वाली है। पंकज ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने उनके विरुद्ध दहेज और प्रताड़ना से जुड़ा मामला दर्ज कराया था।

वीरवार देर शाम शीतल के पिता रामनाथ कृपाल, विमल, रितेश और अन्य लोग दो मोटरसाइकिल से बिलसंडा पहुंचे और पंकज के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पंकज के साथ मारपीट की सूचना पाकर बगल के दुकानदार कपड़ा कारोबारी पप्पू गुप्ता व्यापारी मित्र को बचाने पहुंचे। सुकीर्ति माधव ने बताया कि हमलावरों की तलाश में एसओजी, अपराध शाखा, सर्विलांस, स्थानीय पुलिस समेत पुलिस की पांच टीम गठित की गई है। ये सभी टीम हत्या के आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

दिल की नसों में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल को साफ कर देगी ये Therapy!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 29 मई 2026। दिल की बीमारियां आज दुनिया भर में मौत की सबसे बड़ी वजह बन चुकी हैं। खराब लाइफस्टाइल, तनाव और अनहेल्दी खानपान की वजह से शरीर में बढ़ने वाला बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL धीरे-धीरे धमनियों में जमने लगता है, जिससे हार्ट अटैक […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय