सरकारी विभागों में एक लाख सात हजार पद खाली, सरकार भर्ती नहीं निकाल रही – कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 17 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा को सरकार में आए ढाई साल हो गया है जब भाजपा सरकार में आई है युवाओं के लिए सरकारी भर्तियां निकलना बंद हो गई ।प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में एक लाख सात हजार पद खाली है सरकार भर्ती नहीं निकाल रही है ।भाजपा सरकार से सवाल किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से किए गए एक लाख सरकारी नौकरियों के वादे का क्या हुआ? भाजपा ने चुनाव के समय “मोदी की गारंटी” में वादा किया था। अब 5 साल में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने सरकार को प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बताना चाहिए कि उस गारंटी की नौकरी कब मिलेगी? भाजपा को सत्ता में आए ढाई साल बीत चुका है, प्रदेश में सरकारी विभागों के एक लाख से अधिक पद रिक्त बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सबसे चिंताजनक स्थिति शिक्षा विभाग की है। प्रदेश में लगभग 53 हजार शिक्षक पद रिक्त बताए जा रहे हैं। स्कूलों में शिक्षकों की कमी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है और दूसरी ओर लाखों शिक्षित बेरोजगार युवा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कांग्रेस का सवाल है कि जब पद खाली हैं, तो सरकार नियमित भर्ती क्यों नहीं कर रही? उच्च शिक्षा विभाग में भी लगभग 3 हजार पद रिक्त हैं। महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं अन्य आवश्यक पदों की कमी के बावजूद भर्ती प्रक्रिया को गति नहीं दी जा रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है और योग्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बंद हैं।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रदेश में वर्षों से संविदा और अनियमित व्यवस्था में काम कर रहे हजारों कर्मचारी नियमितीकरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। चुनाव के समय भाजपा ने कर्मचारियों और युवाओं से अनेक वादे किए थे। अब सरकार स्पष्ट करे संविदा कर्मचारियों को नियमित कब किया जाएगा? क्या सरकार ने नियमितीकरण की कोई समय सीमा तय की है? यदि तय की है तो सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार से मांग करती है कि एक लाख सरकारी नौकरी की “मोदी की गारंटी” की स्पष्ट समय सीमा घोषित करे, विभागवार रिक्त पदों का विवरण जारी करे और सभी योग्य पदों पर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू करे।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले- सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोरखपुर, 17 सितंबर 2026। भगवान विश्वकर्मा की पावन जयंती पर शिल्पकारों-कारीगरों सहित समस्त प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो देश शिल्पकारों व कारीगरों को सम्मान देता है, वही आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी भावना को […]

You May Like

सीएम योगी बोले- सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी मोदी....|....सरकारी विभागों में एक लाख सात हजार पद खाली, सरकार भर्ती नहीं निकाल रही - कांग्रेस....|....मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी और महंगाई दिवस के रूप में बनाये भाजपा: कांग्रेस....|....भाजपा के राज में ढाई साल में सड़के बदहाल हो गयी - कांग्रेस....|....महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर....|....छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’....|....मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी