टीकाकरण के दूसरे चरण में PM मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, सभी मुख्यमंत्रियों को भी लगेगा टीका

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम मोदी को दूसरे चरण में लगाई जाएगी कोरोना की वैकसीन

दूसरे चरण में राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी कोरोना का टीका लगेगा

पहले चरण में अबतक 7 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जनवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में टीका लगवाएंगे। दूसरे फेज में मोदी के साथ-साथ सभी मुख्यमंत्रियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।बताया जा रहा है कि आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा कायम करने के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों समेत तमाम नेता भी वैक्सीन लगवाएंगे।

दरअसल, कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में उन सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की योजना है जिनकी उम्र 50 साल के ऊपर है। ऐसे में सभी मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक जिनकी उम्र 50 साल से अधिक है, को दूसरे चरण के दौरान कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण कब शुरू होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

दूसरे चरण में ज्यादातर बड़े नेताओं को लग जाएगी वैक्सीन

कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में ज्यादातर नेताओं को कोरोना की वैक्सीन लग जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे चरण के लिए जो आयु वर्ग निर्धारित किया गया है उसमें देश के 75 फीसदी सांसद, भारत सरकार के 95 फीसदी से ज्यादा कैबिनेट मंत्री, 76 फीसदी से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री और करीब 82 फीसदी राज्य मंत्री कवर हो सकते हैं।

पहले चरण में अबतक 7 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी

सरकार ने कहा है कि वह टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। अब तक कुल 7,86,842 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बुधवार को 1,12,007 लोगों को वैक्सीन दी गई। सबसे ज्यादा 36,211 हेल्थ वर्कर्स को कर्नाटक में टीका लगाया गया। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 22,548, महाराष्ट्र में 16,261 लोगों को पहली डोज दी गई।

छह महीने बाद एक्टिव केस 2 लाख से कम

कोराना संक्रमण के नए मामलों में कमी बरकरार है। 6 महीने 24 दिन बाद एक्टिव केस अब दो लाख से कम पर आ गए हैं। पिछले साल 11 अक्टूबर को ऐसे मामलों की संख्या 8,67,496 थी। यह अब 1,92,308 पर आ गई है। सरकार का कहना है कि लोगों में जागरूकता बढ़ने और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने से नए केस लगातार कम हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 15,223 नए केस सामने आए और 151 लोगों की जान पर कोरोना भारी पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की..

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग