J&K: LOC के पास सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, दो पोर्टर भी मारे गए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 25 अक्टूबर 2024। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार की शाम आतंकवादी हमले में कम से कम दो सैनिक शहीद हो गये जबकि दो पोटर्र की मौत हो गई। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बारामूला जिले के बूटापाथरी के नागिन इलाके के पास आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर हमला किया। सेना की ओर से अभी घटना के संबंध में आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस ने हालांकि बताया कि नागिन पोस्ट के आसपास बारामूला जिले के बूटापाथरी सेक्टर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। 

सूत्रों की मानें तो इस हमले में एक आतंकवादी भी घायल हुआ है। बारामुला पुलिस ने बताया कि जिले के बूथापातरी सेक्‍टर में नागिन पोस्‍ट पास सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग की घटना हुई है। पुलिस तथ्‍यों की पुष्टि में जुटी है। बताया जा रहा है कि यह एंबुश था। जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने घात लगाकर 18 RR के जवानों के वाहन पर हमला किया। सर्दियों के मौसम के पूरी तरह से आने से पहले आतंकवादी भारतीय सीमा में प्रवेश करने के प्रयासों में जुटे रहते हैं। घाटी के इलाकों के साथ ही जम्‍मू क्षेत्र से लगते बॉर्डर इलाकों के जरिये भी आतंकवादी देश में घुसने की फिराक में रहते हैं।

मूवमेंट के दौरान हमला
जानकारी के अनुसार, गुलमर्ग में एलओसी के पास बूथापातरी में भारतीय सेना के गाड़ी पर आतंकी हमला किया गया। पहले इस हमले में 5-6 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई थी।घायलों में पोर्टर्स के भी शामिल होने की बात कही गई थी। कुछ को गंभीर रूप से जख्मी बताया गया था। बाद में इनमें से 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 2 पोर्टर भी मारे गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए घटनास्‍थल से निकाला गया। सूत्रों के मुताबिक हमला एक पोस्ट से दूसरे पोस्ट में मूवमेंट के दौरान यह आतंकवादी हमला किया गया।

Leave a Reply

Next Post

एमवीए में सीट बंटवारे पर राहुल नाराज; पटोले का उद्धव को पत्र, प्रत्याशी घोषित करने पर आपत्ति जताई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अवधि महज तीन दिन शेष है, लेकिन विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में अभी तक सीटों की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नाराजगी सामने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक