बीमार पत्नी से मिलने तिहाड़ जेल से अपने घर पहुंचे आप नेता मनीष सिसोदिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए अपने घर पहुंचे हैं. दिल्ली पुलिस उन्हें तिहाड़ जेल से लेकर उनके घर गई है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को शनिवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी है. दिल्ली पुलिस मनीष सिसोदिया को कैदियों के लिए बनी बैन से लेकर शनिवार सुबह 10 बजे मथुरा रोड स्थित उनके घर पर पहुंची।

अदालत ने पहले भी दी थी मिलने की अनुमति

आपको बता दें कि जून में भी उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी पत्नी सीमा से मिलने की अनुमति दी थी, जो मल्टीपल स्केलेरोसिस से पीड़ित हैं. हालांकि, वह उनसे नहीं मिल सके क्योंकि उनकी हालत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बार अदालत ने सिसोदिया को अपनी पत्नी से मिलने की अनुमति देते हुए उन्हें मीडिया से बात नहीं करने या किसी भी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होने का आदेश भी दिया है।

बीते कई महीनों से जेल में हैं सिसोदिया

बता दें कि AAP के एक वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया ने फरवरी में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से पहले अरविंद केजरीवाल सरकार में उत्पाद शुल्क विभाग सहित विभिन्न विभागों के अलावा उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाला था.गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने उपमुख्यमंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन उनका परिवार मथुरा रोड पर उनके तत्कालीन आधिकारिक आवास पर शिक्षा मंत्री आतिशी के साथ रहता था. मनीष सिसोदिया ने हाल ही में शराब घोटाला मामले में जमानत के लिए अपनी सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ऑयल टैंकर ने कार और पिकअप वैन को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2023। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां गुरुग्राम के सिधरावली गांव के पास एक ऑयल टैंकर ने एक कार और एक पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ