दिलीप जायसवाल का राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार, कहा- देश का नमक खाकर विदेशों में करते हैं बदनाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 07 दिसंबर 2024। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर कड़ा जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस में सत्ता की बेचैनी है और इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। राहुल गांधी देश का नमक खा रहे हैं, लेकिन विदेशों में जाकर हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं। यह देश के लिए एक शर्मनाक स्थिति है।

“BJP की सरकार बनने के बाद किसान आंदोलन पूरी तरह से हुआ विफल” 
किसान आंदोलन के बारे में दिलीप जायसवाल ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह किसान आंदोलन पूरी तरह से विफल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि विशेष शक्तियों का आंदोलन था, जो देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे थे। किसानों के नाम पर इस आंदोलन को चलाया गया, लेकिन असल में इसके पीछे कुछ और ही ताकतें थीं जो देश में अशांति फैलाना चाहती थीं।

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष पर बोला हमला
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगर अभ्यर्थियों की मांगें सही हैं, तो सरकार उन्हें गहन विचार के बाद पूरा करेगी। सरकार संवेदनशील है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को सुबह-सुबह ढोलक बजाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विपक्ष को नसीहत दी कि अगर किसी मामले पर ध्यान देना है तो वह सरकार के साथ मिलकर काम करें, न कि राजनीति करने के लिए किसी मुद्दे को तूल दे।

Leave a Reply

Next Post

ट्रेविस हेड को बोल्ड करने के बाद आक्रामक हुए सिराज, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के साथ हुई नोकझोंक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव एडिलेड 07 दिसंबर 2024। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार लय में दिख रहे ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन बड़ी सफलता दिलाई। हेड ने भारतीय गेंदबाजों को परेशान किया था और आक्रामक बल्लेबाजी कर कंगारू टीम को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण