ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की ‘देवा’ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ 

Indiareporter Live
शेयर करे

शाहिद कपूर और 90 के दशक के बिग बी के बैकड्रॉप ने मचाई धूम

इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग)

मुंबई 02 जनवरी 2024। ज़ी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स की आने वाली एक्शन थ्रिलर देवा का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने लगातार अपडेट्स देकर ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखा है। ऐसे में अब इस फिल्म से शाहिद कपूर का नया जबरदस्त लुक पोस्टर रिलीज करके मेकर्स ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। देवा के नए पोस्टर में शाहिद कपूर का लुक काफी दमदार और रॉ लग रहा है। सिगरेट पीते हुए शाहिद का स्टाइल और एटीट्यूड कमाल का दिख रहा है, जिसमें पावर और रफनेस साफ झलक रही है। पोस्टर को और दमदार बनाता है बैकग्राउंड में 90 के दशक के आइकॉनिक अमिताभ बच्चन की झलक। ये नॉस्टेल्जिया के साथ एक गहराई भी जोड़ता है। शाहिद का दमदार लुक और बच्चन की ताकतवर मौजूदगी साथ में मिलकर फिल्म के इंटेंस और धमाकेदार होने की ओर इशारा करती है। इससे शाहिद की दमदार परफॉर्मेंस को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है। ये एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर है, जो साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। तो इसका मज़ा लेने के लिए तैयार हो जाइए!

Leave a Reply

Next Post

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के मूल लेखक अमित गुप्ता केस में प्रधानमंत्री कार्यालय से जांच का आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 02 जनवरी 2024। फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो से जुड़े विवाद में लेखक अमित गुप्ता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से न्याय दिलाने के लिए एक आवेदन पत्र भेजा था। जिसका नतीजा यह निकला कि अमित गुप्ता की मेहनत […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक