सीजेआई ने की कानूनी शिक्षा तक समान पहुंच की वकालत, न्याय के लिए शक्तिशाली ताकत बनी प्रौद्योगिकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2024। सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी न्याय के लिए एक शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरी है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तकनीकी समाधान समानता और समावेशिता को ध्यान में रखते हुए हो। सीजेआई ने कहा, न्याय के लिए साझा प्रतिबद्धता विकसित करने के महत्व को पहचानने की आवश्यकता है। कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (सीएलईए)-कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल कॉन्फ्रेंस में सीजेआई ने कहा, हम परंपरा और इनोवेशन के चौराहे पर खड़े हैं। प्रौद्योगिकी न्याय के लिए एक शक्तिशाली शक्ति के रूप में उभरी है। यह न्याय की गति और पहुंच को बढ़ाने का काम करती है, लेकिन हमें सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए।

अदालत में सुविधाओं का आधुनिकीकरण महत्वपूर्ण
सीजेआई ने कहा कि अदालत कक्षों और सुविधाओं का आधुनिकीकरण उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि समग्र रूप से बुनियादी ढांचे का मजबूत होना। साथ ही सीजेआई ने कानूनी शिक्षा तक समान पहुंच की वकालत करते हुए कहा कि लॉ स्कूलों में प्रवेश प्रक्रियाओं में न केवल शैक्षणिक प्रदर्शन बल्कि सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि, विविधता और जीवन के अनुभवों जैसे कारकों पर भी विचार किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं, पिछड़े वर्गों और वंचितों को बढ़ाने वाला बजट, विकसित भारत के निर्माण में मिलेगा लाभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 फरवरी 2024। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में चालू वित्त वर्ष के समापन के बाद के लिए व्यापक रणनीति की रूपरेखा प्रस्तुत की है। स्वदेशी शोध संस्थान की गहन अध्ययन समीक्षा के बाद यह कहा जा सकता है कि महिलाओं, […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ